{"_id":"6698119e15aa3c00150393f4","slug":"due-to-road-closure-treatment-not-available-sick-girl-dies-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-115630-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की पीड़ा: सड़क बंद होने से नहीं मिल सका इलाज, बीमार युवती ने तोड़ा दम; एक सप्ताह से बाधित हैं मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की पीड़ा: सड़क बंद होने से नहीं मिल सका इलाज, बीमार युवती ने तोड़ा दम; एक सप्ताह से बाधित हैं मार्ग
Thu, 18 Jul 2024 10:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:41 AM IST
सार
पिथौरागढ़ में चट्टान खिसकने से एक सप्ताह पूर्व बंद हुई बांस-खतीगांव सड़क नहीं खुल पाई है। सड़क बंद होने की वजह से बीमार युवती को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इसके चलते युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
खतीगांव सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम शिवकुमार बरनवाल। स्रोत: रमेश खत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिथौरागढ़ में चट्टान खिसकने से एक सप्ताह पूर्व बंद हुई बांस-खतीगांव सड़क नहीं खुल पाई है। सड़क बंद होने की वजह से बीमार युवती को समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। इसके चलते युवती की मौत हो गई। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की सूचना पर एडीएम ने पीडब्लूडी अधिकारियों के साथ बंद सड़क का निरीक्षण कर शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिले की बांस-खतीगांव सड़क एक सप्ताह पहले चट्टान दरकने से बंद हाे गई थी। तल्लीसार निवासी हरक सिंह की पुत्री गंगा (30) को मंगलवार रात तेज पेट दर्द की शिकायत हुई लेकिन सड़क बंद होने से उसे ग्रामीण अस्पताल नहीं ले जा सके। उपचार नहीं मिलने से गंगा ने घर पर ही दम तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी बुधवार सुबह क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा को दी। बोहरा ने इस मामले से डीएम रीना जोशी को अवगत कराया। इसके बाद डीएम के निर्देश पर एडीएम शिवकुमार बरनवाल लोक निर्माण विभाग के ईई के साथ बंद सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने ईई को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। इस अवसर पर ललित सिंह, जमन सिंह, भरत सिंह, कमल सिंह, आनंद सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
80 रुपये किलो पहुंचे आलू के दाम
पिथौरागढ़ में एक सप्ताह से खतीगांव और तल्लीसार की सड़क बंद होने से लोगों को जरूरी सामान तक नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में आलू की कीमत 80 रुपये किलो पहुंच गई है। अन्य सब्जी भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही है। लगातार बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर पैदा होने वाली सब्जी खराब हो चुकी है।
विज्ञापन