{"_id":"5918908b4f1c1b152285368c","slug":"due-to-lack-of-water-paddy-can-not-be-transplanted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के अभाव में धान की रोपाई नहीं हो पा रही
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 14 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
नाचनी के मोड़म गांव में क्षतिग्रस्त सिंचाई नहर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वीटी ग्राम पंचायत के मोड़म में सिंचाई नहर की मरम्मत न होने से किसान इस बार धान की रोपाई नहीं कर पाए। क्वीटी की प्रधान नीमा देवी ने बताया कि पिछले साल बरसात में मोड़म की सिंचाई नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी। सिंचाई विभाग के सामने लगातार मामला उठाने के बाद भी नहर की मरम्मत नहीं की गई। प्रधान ने कहा कि इलाके में धान मुख्य फसल है। विभाग की लापरवाही से इस बार किसान धान की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रधान ने कहा कि धान की रोपाई के लिए पौध तैयार किए गए हैं। इन पौधों को विरोध स्वरूप सड़क पर रोपा जाएगा। साथ ही सरकार, प्रशासन और सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्व ग्राम सांगड़ी में भी सिंचाई का कोई साधन नहीं है। वहां भी किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उधर, विभाग नहरों की मरम्मत के लिए आपदा मद से धन न मिलने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।
विज्ञापन