फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to lack of OT, the date for operation is being given again and again

Pithoragarh News: ओटी की कमी से ऑपरेशन के लिए मिल रही तारीख पर तारीख

Sun, 23 Mar 2025 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of OT, the date for operation is being given again and again
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं हो पा रही हैं। जिला अस्पताल में ओटी की कमी से ऑपरेशन अटक रहे हैं और मजबूरन मरीजों को तारीखें दी जा रही हैं। स्थिति यह है कि मरीज हड्डी, नाक, कान, गले और जनरल सर्जरी कराने के लिए दो से तीन महीने तक का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सिर्फ एक ओटी होने से सभी तरह के ऑपरेशन एक ही कमरे में किए जाते हैं। इन रोगों के विशेषज्ञ तो हैं लेकिन ऑपरेशन के लिए उन्हें मरीजों को तारीख देना मजबूरी बन गया है। एक ही ओटी में हर दिन सभी मरीजों के ऑपरेशन करना संभव नहीं है। ऐसे में ऑपरेशन के लिए दिन तय किए गए हैं। सप्ताह में दो-दो दिन हड्डी, नाक, कान व गले के साथ ही जनरल सर्जरी की जा रही है। हर दिन तीन से चार मरीजों के ही ऑपरेशन हो रहे हैं जबकि अलग-अलग रोगों के 10 से 15 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विशेषज्ञों के लिए मरीजों को अगली तारीख देना मजबूरी बन गया है। पेट, बच्चेदानी, हर्निया सहित नाक, कान व गले की दिक्कत से जूझ रहे मरीजों को ऑपरेशन के लिए एक से तीन महीने का समय दिया जा रहा है। लंबी तारीख मिलने से कई मरीज दर्द से कराहते हुए ऑपरेशन के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हैं। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान में 40 से अधिक मरीज ऑपरेशन के लिए वेटिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई ओटी का निर्माण अधर में
जिला अस्पताल में तय समय पर हर मरीज के ऑपरेशन हो सकें, इसके लिए नई ओटी के निर्माण के दावे किए गए थे। लंबा समय बीतने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग इसका सिर्फ प्रस्ताव ही तैयार कर सका है। कब प्रस्ताव शासन में भेजा जाएगा, कब इसे स्वीकृति मिलेगी और कब तक नई ओटी अस्तित्व में आएगी, इसका स्पष्ट जवाब जिम्मेदार अधिकारियों के पास भी नहीं है।

कोट
मरीजों को यथासंभव जल्द से जल्द इलाज देने के प्रयास कर रहे हैं। ओटी की कमी से मरीजों के ऑपरेशन प्रभावित हो रहे हैं। नई ओटी का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जल्द नई ओटी अस्तित्व में आएगी, जिसके बाद मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। - डॉ. जेएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed