फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drug representatives outraged over repeal of labor law Display

श्रम कानून रद्द करने पर दवा प्रतिनिधि गुस्साए, बोले- मजदूरों का शोषण करा रही सरकार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
Drug representatives outraged over repeal of labor law Display
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। श्रम कानून को रद्द करने से दवा प्रतिनिधियों में आक्रोश है। नाराज दवा प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार को श्रम कानून को लागू करने की मांग को लेकर डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। शुक्रवार को दवा प्रतिनिधि अपने संगठन ल के अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार देश के विभिन्न हिस्सों में श्रम कानून को रद्द करने जा रही है। जो श्रमिको के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा मजदूर देश का निर्माण करता है। आज कोरोना के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर ही हुआ है। नये कानून के लागू होने के बाद उद्योगपति श्रमिकों से मनमाने तरीके से काम कराएंगे। और उन्हें कभी भी नौकरी से निकाल सकते हैं। उन्होंने सरकार से श्रमिक कानून को तुरंत रद्द करने का फैसला वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर महेश चंद्र भट्ट, गंभीर सिंह भंडारी, जगदीश पांडेय, ललित पाठक, अमित शाह, जीवन पंत, कमल बम, संतोष, केबी पांडेय, निर्मल पांडे, चंद्र प्रकाश ओझा, पीके मिश्रा, हरीश मेहरा, गोविंद सिंह भंडारी, परवीन शाही मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed