{"_id":"5fc4f3ce8ebc3ea360758f4e","slug":"drone-survey-will-be-done-for-disaster-affected-areas-pithoragarh-news-hld405685678","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का होगा ड्रोन सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का होगा ड्रोन सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के धारचूला, मुनस्यारी और बंगापानी तहसील में आई आपदा से हुए नुकसान का ड्रोन सर्वे कर आकलन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
बरसात में सीमांत तहसील धारचूला के खुमती और बंगापानी के कई गांवों में मौसम ने जमकर कहर बरपाया था। आपदा में कई घर जमींदोज हो गए थे, जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए थे। बंगापानी के टांगा गांव में आई आपदा में 11 लोगों की मौत हो गए थी। आपदा में मुनस्यारी, धारचूला और बंगापानी तहसीलों में कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी। जारा जिबली, मोरी, लुमती, तांगा, धामीगांव, मदरमा सहित कई अन्य गांवों में कृषि योग्य भूमि, रास्ते, सड़कें, पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थी।
धारचूला तहसील के खुमती गांव सहित कई अन्य गांवों में आपदा से काफी नुकसान हुआ था। मुनस्यारी तहसील के गांवों का जोड़ने वाले कई पुल, रास्ते और सड़कें ध्वस्त हो गई थी। इनमें से अधिकांश रास्ते और सड़कें अब भी ध्वस्त हाल हैं। जिला प्रशासन सभी प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन करेगा। टीम में भू-वैज्ञानिकों के अलावा सूचना विज्ञान विभाग की टीम मौजूद रहेगी। शीघ्र ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
..........
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाएगा। ड्रोन सर्वे के आधार पर बनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। ड्रोन सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शीघ्र ही सर्वे शुरू हो जाएगा। -गौरव कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पिथौरागढ़।