फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drone survey will be done for disaster affected areas

मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का होगा ड्रोन सर्वे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Drone survey will be done for disaster affected areas
पिथौरागढ़। सीमांत जिले के धारचूला, मुनस्यारी और बंगापानी तहसील में आई आपदा से हुए नुकसान का ड्रोन सर्वे कर आकलन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शीघ्र ही सर्वे शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बरसात में सीमांत तहसील धारचूला के खुमती और बंगापानी के कई गांवों में मौसम ने जमकर कहर बरपाया था। आपदा में कई घर जमींदोज हो गए थे, जबकि कई घर खतरे की जद में आ गए थे। बंगापानी के टांगा गांव में आई आपदा में 11 लोगों की मौत हो गए थी। आपदा में मुनस्यारी, धारचूला और बंगापानी तहसीलों में कुल 21 लोगों की मौत हो गई थी। जारा जिबली, मोरी, लुमती, तांगा, धामीगांव, मदरमा सहित कई अन्य गांवों में कृषि योग्य भूमि, रास्ते, सड़कें, पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई थी।
विज्ञापन

धारचूला तहसील के खुमती गांव सहित कई अन्य गांवों में आपदा से काफी नुकसान हुआ था। मुनस्यारी तहसील के गांवों का जोड़ने वाले कई पुल, रास्ते और सड़कें ध्वस्त हो गई थी। इनमें से अधिकांश रास्ते और सड़कें अब भी ध्वस्त हाल हैं। जिला प्रशासन सभी प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन करेगा। टीम में भू-वैज्ञानिकों के अलावा सूचना विज्ञान विभाग की टीम मौजूद रहेगी। शीघ्र ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
आपदा प्रभावित क्षेत्रों का ड्रोन सर्वे कर नुकसान का आकलन किया जाएगा। ड्रोन सर्वे के आधार पर बनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। ड्रोन सर्वे के लिए तैयारियां की जा रही हैं। शीघ्र ही सर्वे शुरू हो जाएगा। -गौरव कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed