{"_id":"650bc3294fa174e3b80144e4","slug":"driver-dies-after-pickup-falls-into-ditch-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-4805-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिकअप खाई में गिरने से चालक की मौत
Thu, 21 Sep 2023 09:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 21 Sep 2023 09:44 AM IST
विज्ञापन
दुर्गा सिंह बोरा डीडीहाट(फाइल)
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-सीराकोट मार्ग पर मिट्टी ढुलान कर रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार सीराकोट सड़क पर बारिश से जमा मिट्टी और मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। बुधवार दोपहर करीब 12:45 बजे पिकअप (यूके 05 सीए 1789) मिट्टी फेंकते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घटना स्थल से कुछ दूरी पर काम कर रहे मजदूरों ने वाहन को गिरते देखा तो वे स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे।
पिकअप से ड्राइवर दुर्गा सिंह बोरा (55) पुत्र खीम सिंह बोरा को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर की टीम ने चालक को मृत घोषित कर दिया। चालक की मौत की सूचना से उसकी पत्नी राधा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। संवाद