{"_id":"6ae8cc43ff22dc91ea049dda","slug":"drinking-water-supply-disrupted-in-pithoragarh-city-population-of-one-lakh-thirsty-for-water-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-148551-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में पेयजल आपूर्ति ठप, एक लाख की आबादी पानी के लिए तरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर में पेयजल आपूर्ति ठप, एक लाख की आबादी पानी के लिए तरसी
Mon, 02 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी से उतर गई है। आंवलाघाट योजना में खराबी आने से जलापूर्ति ठप रही। ऐसे में एक लाख की आबादी पानी के लिए तरस गई है। लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से ढोकर या दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
नगर के लोगों की प्यास बुझाने के लिए आंवलाघाट पंपिंग योजना को धरातल पर उतारा गया है। योजना में खराबी आने से बीते रविवार को नगर के मुख्य टैंकों में पानी लिफ्ट नहीं हुआ। लोनिवि, हनुमान मंदिर, बजेटी, नगर निगम, भाटकोट जोन में बने टैंक पूरी तरह सूखे रहे। ऐसे में पूरे नगर में सोमवार को पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोग सुबह के समय नलों से पानी टपकने का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। जब लोगों को मालूम चला कि मुख्य टैंक सूखे रहने से नलों से पानी नहीं टपकेगा तब वे प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर हुए।
लोगों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोकर अपनी जरूरत पूरी की। ऐसा करने में असमर्थ लोगों को दुकानों से बोतल बंद पानी खरीदकर काम चलाना पड़ा। आए दिन आंवलाघाट योजना से जलापूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
नई बाजार के पार्षद करन सिंह, पुराना बाजार के सुशील खत्री सहित राहुल खत्री, जीवन पंत, मनोज शर्मा आदि ने कहा कि करोड़ों की योजना बनाने के बाद भी पानी न मिलना गंभीर है। आए दिन लोग इस तरह की समस्याएं झेलने के लिए विवश हैं।
..................
खराबी आने से आंवलाघाट योजना से पानी लिफ्ट नहीं हुआ। खराबी दूर हो चुकी है। मुख्य टैंकों में पानी लिफ्ट होने लगा है। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
-चंदन सिंह देवड़ी, ईई, जल संस्थान, पिथौरागढ़