फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water problem of villagers of Udiyari is not going away

Pithoragarh News: उडियारी के ग्रामीणों की पेयजल समस्या नहीं हो रही दूर

Wed, 01 Nov 2023 09:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Nov 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
Drinking water problem of villagers of Udiyari is not going away
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उडियारी के ग्रामीणों की पेयजल समस्या दूर नहीं हो पा रही है। छह माह पूर्व ग्रामीणों पर पानी की मांग के लिए धरना-प्रदर्शन करने पर केस तक दर्ज हुआ था। बावजूद इसके अभी भी ग्रामीण पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

उडियारी की प्रधान दीपा देवी ने बताया कि दो वर्ष पूर्व 13 करोड़ से अधिक की योजना बरड़गाड़-उडियारी का उद्घाटन किया गया था लेकिन आज तक गांव के लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गांव के लिए बनाई गई योजना से चौकोड़ी में बिना स्वीकृति के होटल और व्यावसायिक संस्थानों को संयोजन दिए गए हैं। इन संयोजनों को पूर्व में हटाने के आदेश भी दिए थे लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन

युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत उडियारी गांव के लिए योजना बनाई थी लेकिन गुपचुप तरीके से अन्य गांवों को भी इसमें जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अब इस संबंध में डीएम कार्यालय में धरना दिया जाएगा। वर्तमान में उडियारी गांव में 400 से अधिक परिवार रहते हैं लेकिन जल जीवन मिशन का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हैंड ओवर करने से पहले ही टैंक लीकेज
बेड़ीनाग। बरडगाड़-उडियारी पेयजल योजना में बनाई गई टंकी में लीकेज होने का आरोप क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि मानकों के अनुसार पाइप भी नहीं बिछाए गए हैं। इसकी भी उच्च स्तरीय जांच की जानी चाहिए। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन में भी की है। संवाद
--
उडियारी बैंड कस्बा भी पेयजल योजना से वंचित
बेड़ीनाग। उडियारी बैंड कस्बे में पेयजल लाइन नहीं बिछाई गई है। इसे लेकर करीब दो माह पूर्व कस्बे के व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध-प्रदर्शन भी किया था। उपेक्षा को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है। संवाद
--
पेयजल टंकी में कोई लीकेज नहीं है। बिजली कटौती के कारण पंप नहीं चल पाने से पेयजल आपूर्ति में परेशानी आ रही है। उडियारी बैंड क्षेत्र में शीघ्र लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। - आशुतोष उपाध्याय, ईई जल निगम गंगोलीहाट।
--
चूहों ने कुतरी ट्रांसफार्मर की तार, पानी आपूर्ति बाधित

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । चूहों ने पंपिंग योजना के ट्रांसफार्मर की तार कुतर दी। इसके चलते शालीखेत पंपिंग योजना में विद्युत सप्लाई नहीं होने के कारण बुधवार को सुबह पांच घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।


बाद में जल संस्थान और विद्युत विभाग ने ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक किया। उसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारु हो पाई। जानकारी के अनुसार योजना को संचालित करने वाले ट्रांसफार्मर के अंदर घुसकर चूहे तार को कुतर गए। जल संस्थान के जेई रूपेश आर्य ने बताया कि बुधवार को कुछ घंटे पानी पंप नहीं हो पाया। विद्युत विभाग ने तार ठीक कर पानी की व्यवस्था सुचारू की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed