फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water crisis deepens in Belpatti villages

Pithoragarh News: बेलपट्टी के गांवों में गहराया पेयजल संकट

Fri, 31 May 2024 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 31 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Belpatti villages
गंगोलीहाट के गांव में टैंकर से पानी भरने के इंतजार में खड़े ग्रामीण। संवाद 
दो-तीन किमी दूर से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गर्मी बढ़ते ही बेलपट्टी के कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। ग्रामीण दो-तीन किमी दूर से पानी की व्यवस्था करने में जुटे हैं। बुंगली में लोग घोड़े से पानी ढो रहे हैं। आस्कोड़ा, रोतेड़ा, बडेना, चोड़धुरौली, नगल्टी, ड्यूलहरडाकोट, चहज, जरमाल गांव, बुंगली, नाली, भामा सहित अनेक गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा है।

सड़क किनारे बसे गांवों में जल संस्थान टैंकर के जरिये चौथे दिन राहत के तौर पर प्रत्येक परिवार को दो सौ से तीन सौ लीटर पानी दिया जा रहा है। इन गांवों में से अधिकांश के पास पानी की कोई योजना भी नहीं है, जिन गांवों के पास योजना है वह ग्राम पंचायत के पास है जिसका रखरखाव नहीं होने के कारण वह ध्वस्त पड़ी है। बारिश नहीं होने से गांव के नौले-धारे सूखने की कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

मवेशियों को कई किमी दूर गधेरे में ले जाकर पानी पिलाना पड़ रहा है। क्षेत्र के कमल सिंह, हरीश सिंह, किशन सिंह, गोविंद सिंह, जगत सिंह ने बताया कि स्थिति विकट है और समाधान का कोई प्रयास नहीं हो रहा है। जल संस्थान टैंकर भरने के लिए शालीखेत पंपिंग योजना पर निर्भर है। पानी के स्रोत नहीं होने के कारण टैंकर रोज 40 से 45 किमी दूर से पानी भरकर गांव पहुंच रहा है। सड़क किनारे बसे 10 गांवों को चौथे दिन पानी दिया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने एक टैंकर और एक पिकअप की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
स्रोत नहीं होने के कारण शालीखेत पंपिंग योजना से टैंकर भरा जा रहा है। टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है। - रूपेश आर्य, जेई, जल संस्थान।

सुंदर नगर ऐंचोली में भी लोग पानी के लिए परेशान

पिथौरागढ़। ऐंचोली के सुंदर नगर कॉलोनी में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। परेशान लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 15 दिनों से पेयजल की आपूर्ति बाधित है। जल संस्थान के अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोग बाजार से पानी खरीदने को मजबूर हैं। क्षेत्र में पानी आने का समय भी तय नहीं हैं। उन्होंने शीघ्र पेयजल समस्या से निजात नहीं दिलाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां देवकी देवी, नरेंद्र सिंह, दीपक नगरकोटी, अनिल चंद्रा, गीता, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed