फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DRDO Senior Scientist Dr. Hemant received Scientist of the Year Award

डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.हेमंत को मिला साइंटिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
DRDO Senior Scientist Dr. Hemant received Scientist of the Year Award
दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथों साइंटिस्ट ऑफ द ईयर सम्मान प्राप्त करते डा.हेमंत पां? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। रक्षा जैव ऊर्जा अनुसंधान (डीआरडीओ) पंडा पिथौरागढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत पांडेय को उनके विशिष्ट शोधों के लिए डीआरडीओ के प्रतिष्ठित पुरस्कार साइंटिस्ट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया गया है। डॉ. पांडेय को 18 दिसंबर को डीआरडीओ मुख्यालय नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह नेप्रशस्ति पत्र और दो लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय को यह सम्मान उनके हिमालयी औषधीय पौधों पर पिछले 25 वर्षों से किए जा रहे शोध कार्यों और छह हर्बल उत्पादों के आविष्कार के लिए दिया गया। डॉ. पांडेय ने ल्यूकोडर्मा और एक्जिमा की हर्बल दवाओं के साथ ही दांत दर्द निवारक औषधि, एंटी अल्ट्रावायलट रेडिएशन क्रीम, हर्बल हेल्थ सप्लीमेंट और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले हर्बल उत्पादों का आविष्कार किया है। उन्होंने तीन औषधीय उत्पादों की तकनीक का हस्तांतरण प्रतिष्ठित हर्बल कंपनियों को किया। डॉ. पांडेय ने आठ पेटेंट भी फाइल किए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पांडेय के एक उत्पाद ल्यूकोडर्मा रोधी ल्यूकोस्किन नामक औषधि से डीआरडीओ को 2.30 करोड़ से अधिक की रॉयल्टी मिल चुकी है। अन्य औषधीय उत्पादों के विभिन्न कंपनियों से किए गए हस्तांतरण से भी 50 लाख रुपये से अधिक की राशि डीआरडीओ को मिल चुकी है। डॉ. पांडेय ने ल्यूकोस्किन उत्पाद का उन्नत संस्करण भी तैयार किया है। वैज्ञानिक डॉ. पांडेय विभिन्न असाध्य रोगों की दवाएं तैयार करने के लिए शोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed