{"_id":"64d915bf8aa17d01750303f9","slug":"drains-closed-in-pithoragarh-dirty-water-flowing-on-the-roads-pithoragarh-news-c-230-shld1024-3187-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में नालियां बंद, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में नालियां बंद, सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
Sun, 13 Aug 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर में नालियों के संकरा होने और नालियों के बंद होने से हल्की सी बारिश में सड़कों पर गंदा पानी बहता है। इस कारण राहगीरों को आवाजाही करने में दिक्कत होती है। लंबे समय से लोग नगर पालिका और संबंधित विभाग से नालियां खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पिथौरागढ़ बैंक रोड, गंगा निवास, भाटकोट रोड और टनकपुर मार्ग पर हल्की सी बारिश में सड़कों पर गंदा पानी बहने लगता है। सबसे अधिक दिक्कतें रई क्षेत्र के लोगों को हो रही है। रई क्षेत्र में नालियों के बंद होने, नालियों की ऊंचाई सड़क से अधिक होने और नाली की ओर ढाल न होने से सड़कों पर गंदा पानी बहता है। कई बार सड़क किनारे डाली गई रेत और अन्य निर्माण सामग्री बह जाती है।
लोगों ने बंद नालियों को खोलने और सड़क और रास्तों के किनारे उगी घास को साफ करने की मांग की है। नगर पालिका के ईओ राजदेव जायसी का कहना है कि नालियों को खुलवाया जा रहा है। साथ ही झाड़ियों को भी कटवाया जा रहा है।