{"_id":"65f72e78810a170ee8036e8a","slug":"dr-pitambers-holi-song-book-released-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-111316-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डॉ. पीतांबर की होली गीत पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डॉ. पीतांबर की होली गीत पुस्तक का विमोचन
Sun, 17 Mar 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
डॉ. पीतांबर अवस्थी की होली पुस्तक का विमोचन करते अतिथि। स्रोत: स्वयं
पिथौरागढ़। ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय न्यू बजेटी में डाॅ. पीतांबर अवस्थी की पुस्तक होली गीत का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि नारायणनगर महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. उमा पाठक ने कहा इस पुस्तक से नई पीढ़ी को हमारे पारंपरिक होली गीतों की जानकारी मिलेगी और होली गायकों के लिए यह पुस्तक लाभप्रद होगी।
पूर्व प्रधानाचार्य डीपी जोशी ने कहा कि डाॅ. अवस्थी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, भ्रूण हत्या निषेध, पर्यावरण संरक्षण, नौले धारे बचाओ और नशा उन्मूलन अभियान के लिए समर्पित होकर कार्य करके प्रशंसनीय कार्य किया है। युवा कवि नीरज चंद्र जोशी ने लेखन के क्षेत्र में कार्य कर रहे डाॅ. अवस्थी की सराहना की। पुस्तक विमोचन के बाद हुई गोष्ठी में मथुरादत्त चौंसाली, नीरज चंद्र जोशी, लक्ष्मी आर्या, डाॅ. आनंदी जोशी ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में मंजुला अवस्थी, किशोर पाटनी, दिनेश पंत, हेमा थलाल, नंदा ऐरी, जया लोहनी, हेमा आदि उपस्थित थे।