Pithoragarh: विवाहिता की मौत के मामले में पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज, 14 अगस्त को फंदे पर लटका मिला था शव
पिथौरागढ़ के जीआईसी क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। तीन दिन पूर्व 22 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला था।
विस्तार
पिथौरागढ़ के जीआईसी क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ है। तीन दिन पूर्व 22 वर्षीय विवाहिता का फंदे पर शव लटका मिला था। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जीआईसी क्षेत्र में किराये में रहने वाली पांगला, धारचूला निवासी शिवानी (22) का शव बीते 14 अगस्त को फंदे पर लटका मिला था। मामले में मृतका के भाई राजीव राम, निवासी गनगड़ा, बास्ते ने कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि उसकी बहन से पांगला, धारचूला निवासी सुरेंद्र वर्मा से अपनी मर्जी से डेढ़ साल पहले विवाह किया।
ये पढ़ें- Uttarakhand News: पिथौरागढ़ के दो युवकों को 16.32 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
विवाह के बाद से ही पति उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगा। पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उसकी बहन फंदे पर लटक गई। कोतवाल राजेश यादव ने कहा कि भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।