फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doppler weather radar will be in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में लगेगा डॉप्लर वेदर रडार

Thu, 09 Mar 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 09 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Doppler weather radar will be in Pithoragarh
मौसम - फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन, भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील पिथौरागढ़ जिले में अब मौसम विभाग के सहयोग से डॉप्लर वेदर रडार लगाने की तैयारी हो रही है। इस रडार को स्थापित करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। इसके लिए कम से कम 15 गुणा 15 फुट की जगह की जरूरत होगी। आपदा प्रबंधन विभाग, राजस्व विभाग की टीम ने जगह की तलाश के लिए चंडाक, डीडीहाट, बेड़ीनाग आदि स्थानों का दौरा किया। इन स्थानों पर जगह का चिन्हीकरण कर लिया गया है और मौसम विभाग को उसकी जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान को ज्यादा प्रामाणिक ढंग से सामने लाने के लिए यह रडार लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्थान चुनने का अंतिम फैसला मौसम विभाग की टीम ही करेगी। उन्होंने बताया कि रडार लगने पर मौसम के बारे में सटीक और समय पर जानकारी मिल सकेगी। वैसे मौसम विभाग ने चार साल पहले यहां पर ऑटोमेटिक वेदर सिस्टम लगा रखा है, लेकिन उसके सारे आंकड़े स्थानीय स्तर पर उपलब्ध नहीं हो पाते।
विज्ञापन


डॉप्लर वेदर रडार से स्थानीय स्तर पर भी मौसम का पूर्वानुमान मिल जाएगा। एडीएम ने बताया कि यह रडार जल्दी स्थापित हो जाएगा। आने वाले समय में मौसम के बारे में ज्यादा प्रामाणिक जानकारियां मिलने लग जाएंगी। मौसम विभाग अपने तकनीशियनों की टीम रडार को स्थापित करने के लिए यहां भेजेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed