फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doon. Airlines. company. booking. site. hacked.

Pithoragarh News: अब दून विमान सेवा कंपनी की बुकिंग साइट हैक, खोलने के लिए फिर मिली तारीख

Mon, 17 Feb 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 17 Feb 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Doon. Airlines. company. booking. site. hacked.
पिथौरागढ़। दून विमान सेवा की बुकिंग साइट 20 दिन बाद भी नहीं खुल सकी है। जब इस पर सवाल उठने शुरू हुए तो जनप्रतिनिधि बुकिंग साइट हैक होने का हवाला देकर बचाव में उतरे हैं। खुद सरकार के दायित्वधारी ने कलक्ट्रेट पहुंचकर यह जानकारी दी। इसमें कितनी सच्चाई है इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी नहीं है और वे मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं यात्री बुकिंग के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन

दरअसल दून और पिथौरागढ़ के बीच संचालित विमान सेवा फ्लाई बिग की बुकिंग साइट कई दिन से बंद है। साइट बंद होने से यात्री बुकिंग नहीं करा पा रहे और रोडवेज, टैक्सी में धक्के खाकर सफर करने के लिए मजबूर हैं। कंपनी की ओर से ऑफलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है लेकिन इसकी जानकारी हर किसी को नहीं है।
विज्ञापन

इसके लिए भी धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट, मुनस्यारी, थल, डीडीहाट सहित अन्य हिस्सों से यात्रियों को 50 से 120 किमी का सफर तय कर पहले जिला मुख्यालय और यहां से तीन किमी दूर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्जाधारी गणेश भंडारी ने बताया कि दून विमान सेवा की बुकिंग साइट हैक हुई है। यही कारण है कि ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही। जल्द साइट खुलेगी और यात्रियों को राहत मिलेगी।

समय पर बुकिंग न होने से देना पड़ रहा है अधिक किराया
लंबे समय से दून विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग नहीं हो रही है। सिर्फ नैनीसैनी एयरपोर्ट पर ही जाकर ऑफलाइन बुकिंग कराई जा रही है लेकिन इस जानकारी से अधिकतर लोग अनजान हैं। जब लोगों को इसकी जानकारी मिल रही है तो उनकी जेब भी ढीली हो रही है। ऑनलाइन बुकिंग न होने और ऑफलाइन बुकिंग की जानकारी देरी से मिलने से जब यात्री टिकट बुक करा रहे हैं तो उन्हें अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में जान-बूझकर ऑनलाइन बुकिंग साइट बंद तो नहीं की गई है, यात्रियों में मन में यह सवाल बार-बार उठ रहा है।
-
बोले लोग
दून विमान सेवा की ऑनलाइन बुकिंग लंबे समय से बंद है। एयरपोर्ट पर पहुंचकर बुकिंग करानी पड़ रही है। बुकिंग में देरी से यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ रहा है जो कई सवाल खड़े कर रहा है। - महेश भट्ट, पिथौरागढ़।
---
विमान सेवा की बुकिंग के लिए साइट खंगाल रहे थे। जब ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी मिली तो देर हो गई। ऑफलाइन बुकिंग कराने में करीब दो गुना किराया चुकाना पड़ा। - नीलाधर कापड़ी, कनालीछीना।

कोट -
बुकिंग साइट में आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए संबंधित कंपनी से वार्ता हुई है। फिर से मामले में वार्ता की जाएगी। उम्मीद है जल्द साइट खुलेगी। - योगेंद्र सिंह, एडीएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed