{"_id":"68ea90dcbaac7d1c320eb3ba","slug":"dont-be-afraid-this-is-not-a-jungle-this-is-primary-health-centre-tejam-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-133611-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डरिये मत... यह जंगल नहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डरिये मत... यह जंगल नहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम है
Sat, 11 Oct 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 11 Oct 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों से घिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम। संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। अस्पताल शब्द के बारे में सोचते ही दिमाग में तस्वीर बनती है कि साफ-सुथरा परिसर होगा, एंबुलेंस खड़ी होंगी, स्वास्थ्य योजनाओं के बोर्ड लगे होंगे और मरीज-तीमारदारों की गहमागहमी होगी। जब स्थिति ऐसी न हो तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि संबंधित अस्पताल में लोग जाने से भी कतराते होंगे। ऐसा ही हाल है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम का।
तेजम अस्पताल का परिसर चारों ओर से झाड़ियों से घिर गया है। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीज और तीमारदारों के साथ ही अस्पताल स्टाफ को भी असुविधाओं को सामना करना पड़ रहा है। चारों ओर उगी झाड़ियाें के चलते मरीज अस्पताल आने में भी डरने लगे हैं। अस्पताल की स्थिति देखकर कहना मुश्किल है कि आप अस्पताल ही आ रहे हैं या जंगल में।
लगभग तीन सौ वर्ग मीटर क्षेत्र में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चारों तरफ से लेंटाना, बिच्छू घास आदि वनस्पतियों से घिर गया है। ऐसे में अस्पताल परिसर बंदरों और लंगूरों का डेरा बन गया है। घनी झाड़ियों से अन्य हिंसक जानवरों का खतरा भी बना रहता है। पूर्व प्रधान गजराज सिंह रावत ने बताया कि लोग अस्पताल जाने से डरने लगे हैं। तल्ला जोहार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जयराज कोरंगा ने सीएमओ को पत्र भेजकर शीघ्र अस्पताल परिसर झाड़ी कटान की मांग की है।
विज्ञापन
कोट
मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। तेजम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनियुक्त मेडिकल ऑफिसर को इस संबंध में किसी भी मद से तुरंत साफ सफाई करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। - डॉ. गौरव कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी मुनस्यारी
फोटो-11 पीटीएच 04पी- झाड़ियों से घिरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेजम। संवाद