फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   do yoga stay healthy

Pithoragarh News: करें योग रहें निरोग

Tue, 17 Oct 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
do yoga stay healthy
पिथौरागढ़ के जीआईसी पीपलकोट में योग करते छात्र। संवाद
पिथौरागढ़। आयुष स्वास्थ्य केंद्र बाननी, जाखपंत ने जीआईसी पीपलकोट में स्वास्थ्य परीक्षण और योगाभ्यास कराया। डॉ. भूपाल चंद ने विभिन्न औषधीय पौधों की जानकारी छात्रों को दी और कहा कि नित्य योग करने से किसी प्रकार का रोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन में शामिल जरूर करें। योग अनुदेशक भुवन चंद्र पंत ने छात्रों को सामान्य योगाभ्यास कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय में आंवला, तेजपत्ता, शहतूत, ऐलोवीरा, तुलसी, ग्रीन टी, पत्थरचट्टा आदि के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर गोविंद बल्लभ, राजेश चौहान, मनोज चंद, एसके यादव, गिरीश पुनेड़ा, केएन भट्ट, डीडी जोशी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

............
कविता पाठ में राइंका मानले की ज्योति राज्य स्तर पर रहीं प्रथम

पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय द्वितीय पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव में राजकीय इंटर काॅलेज मानले की छात्रा ज्योति कलोनी ने सीनियर वर्ग कविता पाठ में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रा ज्योति और मार्गदर्शक शिक्षिका आकांक्षा चंद को शुभकामनाएं दी हैं। कविता पाठ में सदानंद भट्ट, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कन्याल आदि ने सहयोग दिया। राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने के बाद विद्यालय पहुंची छात्रा स्वागत किया गया। संवाद.
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
तड़ागी वाॅरियर मैच जीत अगले चक्र में

टनकपुर (चंपावत)। दिनेश सिंह महर स्मृति में तड़गी पीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में तड़ागी वाॅरियर ने मुकाबला जीत अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान हेमचंद्र जोशी ने मैच का शुभारंभ किया।


सोमवार को तड़ागी वाॅरियर और बीआरडब्लू यूनाइटेड के बीच हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी कर बीआरडब्लू ने 15 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में तड़ागी वाॅरियर ने 13 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बनाकर मैच जीत लिया। निर्णायक विशाल और नितिन रहे. स्कोरर विरेंद्र, सोनू रहे। आंखों देखा हाल मोहित कनवाल, अंशुल पांडेय ने सुनाया। मैन आफ द मैच नवीन कुमार रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed