फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do Pithoragarh is now the city of jam

पिथौरागढ़ नहीं ‘जाम का गढ़’ कहिये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do Pithoragarh is now the city of jam
जाजरदेवल बाजार में लगा जाम। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर, जाजरदेवल सहित कई क्षेत्रों में जाम की समस्या विकराल हो गई है। नगर में आए दिन लगने वाला जाम लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों की पड़ताल की तो हर ओर जाम नजर आया। इस दौरान कुछ स्थानों पर पुलिस या यातायात पुलिस का कोई भी जवान नहीं दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे
बुधवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम 10 बजे ग्रामीण क्षेत्र जाजरदेवल पहुंची। यहां सड़क के दोनों और आड़े, तिरछे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा रहा। करीब 10 मिनट तक वाहन जाम में फंसे रहे, लेकिन पुलिस का कोई भी जवान जाम खोलने नहीं आया।
विज्ञापन

सुबह 10:15 बजे
पंडा में सड़क किनारे खाली होते बड़े कैंटर वाहनों के कारण जाम लगा मिला। जाम के कारण राहगीरों का चलना भी मुश्किल हो रहा था। कुछ देर बाद जाम खुल गया।
सुबह 10:30 बजे
रई तिराहे के पास खड़े आड़े तिरछे वाहनों के कारण 10 मिनट तक जाम लगा रहा। यहां पर लोकल टैक्सी चालक बीच सड़क में गाड़ियां रोककर सवारी बैठाते नजर आए। तिराहे पर यह जाम का मुख्य कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10:40 बजे
संवाद न्यूज एजेंसी की टीम 10:40 बजे टीम सनवाल बैंड पहुंची। यहां सड़क किनारे डाली गई निर्माण सामग्री के कारण करीब पांच मिनट तक जाम लगा रहा। यहां पर भी यातायात पुलिस का कोई जवान नहीं आया।

सुबह 10:50 बजे
गंगा निवास के पास 10:50 बजे सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण जाम लगा। चिलचिलाती गर्मी में जाम खुलने का इंतजार कर रहे वाहन सवार पसीने से तरबतर नजर आए।
क्या है जाम लगने का कारण
:- सड़क किनारे डाली गई निर्माण सामग्री
:- जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए वाहन
:- सवारी वाहनों का बीच सड़क गाड़ी रोककर सवारियां बैठाना
नगर में नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का लगातार चालान किया जा रहा है। साथ ही टैक्सी चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। जाम की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जा रही है। - प्रताप सिंह नेगी, टीआई पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed