फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not spend money on salaries of 10 officials prevented

धन खर्च न करने पर 10 अफसरों का वेतन रोका

Sat, 15 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 15 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Do not spend money on salaries of 10 officials prevented
पिथौरागढ़ में विकास कार्यों की समीक्षा करते प्रभारी डीएम - फोटो : अमर उजाला

प्रभारी जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहान ने लक्ष्य हासिल करने में पिछड़ रहे विभागों को कड़ा संदेश देते हुए 10 अधिकारियों से जवाब-तलब करने के साथ ही अगले आदेश तक उनका वेतन रोक दिया है। उन्होंने कार्यशैली में बदलाव न लाने पर शासन को प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


मासिक स्टाफ बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान धीमी गति से धनराशि व्यय करने, राजस्व विभाग की धीमी वसूली, टॉस्क फोर्स द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष धीमी गति से विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने, समय पर भूमि चयन न करने के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम में डी और सी श्रेणी प्राप्त होने पर नाराजगी जताई। प्रभारी डीएम ने अवमुक्त धन खर्च न होने पर अधिशासी अभियंता लोनिवि बेड़ीनाग, अस्कोट, अधिशासी अभियंता सिंचाई धारचूला, जिला पर्यटन अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, सहायक निबंधक सहकारी समितियां, मुख्य कृषि अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य विकास अधिकारी और बिक्री कर अधिकारी से जवाब तलब करते हुए एक सप्ताह के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


उन्होंने सभी विभागों को दो महीने के भीतर अवमुक्त धनराशि को व्यय करने के निर्देश दिए। टॉस्क फोर्स में तैनात अधिकारियों को महीने में कम से कम 25 कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्रभारी डीएम ने विकास कार्यों को समय पर पूर्ण करने का पत्र उपलब्ध करने के निर्देश दिए। स्वीकृत विकास कार्यों के लिए भूमि चयन कराने के निर्देश एडीएम मोहम्मद नासिर को दिए गए। बताया गया कि जिले में मुख्यमंत्री की घोषणा के 39 मामले लंबित थे। 11 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। शेष मामलों के निराकरण के लिए 15 दिन की अवधि तय की गई। जिला अर्थ संख्याधिकारी कार्यालय की ओर से अवमुक्त और व्यय धनराशि की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed