फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not drink alcohol or drink it

न शराब पीने देंगे, न पिलाएंगे

Mon, 18 Mar 2019 11:20 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 18 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Do not drink alcohol or drink it
धारचूला के खेला धूरा में नशे के खिलाफ नारेबाजी करतीं महिलाएं। - फोटो : पिथौरागढ़
खेला की महिलाओं की शराब और नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम से गांव के लोग भी जुड़ गए हैं। महिलाओं और गांव के लोगों ने फैसला किया है कि किसी भी समारोह में न तो शराब पीने देंगे और ना ही पिलाई जाएगी। नशाबंदी के लिए गांव के लोग बाकायदा स्टांप पेपर पर शपथपत्र महिला संगठन को दे रहे हैं।
विज्ञापन



खेला की उप प्रधान देवकी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने शराब से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को बताया। कहा कि शराब और अन्य नशा शरीर को खोखला कर देता है। कहा गया कि खेला ग्राम पंचायत को नशामुक्त बनाने के लिए महिला और युवा शक्ति ने जो पहल की है, वह सराहनीय है। लोगों ने एक मत होकर भगवान छिपला केदार की शपथ लेते हुए कहा कि आज से किसी भी सामाजिक और व्यक्तिगत कार्य में नशे का प्रयोग नहीं करेंगे। कहा गया कि जिन लोगों ने अभी तक शराब बंदी के बांड नहीं भरे हैं, वे लोग 23 मार्च शाम 4 बजे तक बांड भरकर दे दें।
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि वे शराब बंदी के मुद्दे से पीछे हटने वाली नहीं हैं। आंदोलन को सफल बनाने के लिए जो संभव होगा, किया जाएगा। पूर्व प्रधान कल्याण सिंह धामी ने अभियान की सराहना की। कहा कि महिलाओं ने इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की है। पूर्व प्रधान ने कहा कि इतिहास गवाह है जब जब नारी शक्ति ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है, तब-तब सफलता मिली है। महिलाओं ने नशे के खिलाफ नारेबाजी भी की। बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed