फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM Vinod Goswami inspected the jail under construction in pithoragarh

जेल में दीवारों पर पड़ीं दरारें: कैदियों के लिए मानकों के अनुरूप नहीं बने सेल, डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 25 Sep 2024 08:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 25 Sep 2024 08:11 PM IST
सार

22 करोड़ की जेल में दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं और भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार को खतरा पैदा हो गया है। डीएम ने जेल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
DM Vinod Goswami inspected the jail under construction in pithoragarh
डीएम विनोद गोस्वामी ने किया निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

22 करोड़ की जेल में दीवारों पर दरारें पड़ गई हैं और भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार को खतरा पैदा हो गया है। कैदियों के लिए भी मानकों के अनुरूप सेल नहीं बने हैं। डीएम ने जेल का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।



ये पढ़ें- Champawat: व्यापारियों ने एनएच को लेकर फोन पर सीएम से की वार्ता, 13 दिनों से बंद चल रहे NH को लेकर कराया अवगत

विज्ञापन

बुधवार को डीएम विनोद गोस्वामी ने चंडाक रोड पर निर्माणाधीन जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जेल की बाहरी दीवार के नीचे जमीन पर भूस्खलन हुआ है। पिलर और दीवारों में दरारें आई हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दीवार और पिलर के सुधारीकरण के लिए आगणन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैदियों के लिए सेल मानकों के अनुरूप नहीं बने हैं। कार्यदायी संस्था को मानकों के अनुरूप जेल का निर्माण करना होगा। उन्होंने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर इसे पुलिस विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ परवेज अली, राजस्व उप निरीक्षक विजय पंत सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed