पिथौरागढ़। डीएम एवं एयरपोर्ट निदेशक डॉ.आशीष चौहान ने नैनीसैनी एयरपोर्ट की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने एयरपोर्ट से संबंधित भूमि और भवन अधिग्रहण के सभी प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को हुई बैठक में डीएम ने एयरपोर्ट के संचालन के लिए जो भी कार्य किए जाने हैं, उन्हें कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल और आरडब्ल्यूडी को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नैनीसैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा संचालन के लिए सुविधाओं और नियमित उड़ान के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं का ठीक करने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट में संचार सुविधा, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा आदि व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, सीओ आरएस रौतेला, ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल, एई आरडब्ल्यूडी नीरज ओली, पुलिस निरीक्षक श्वेता दिगारी, गोपाल सिंह डीनिया आदि थे।