{"_id":"5aa56ab14f1c1bbf758b4d12","slug":"dm-s-directive-neutralized","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के निर्देश हुए बेअसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के निर्देश हुए बेअसर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ की सड़कों में इस तरह पड़ी रहती है निर्माण सामग्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री पर कार्रवाई को लेकर डीएम के निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं। नगर में जगह-जगह सड़क पर निर्माण सामग्री के ढेर लगे हैं। डीएम की चेेतावनी के बावजूद न तो भंडार करने वालों ने सामग्री हटाई और न ही अधिकारियों ने इसके खिलाफ कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले जनता दरबार में सड़क पर निर्माण सामग्री डालने का मुद्दा उठा था। इस पर डीएम ने सड़क एजेंसियों के अधिकारियों को निर्माण सामग्री जब्त करने और भंडार करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे, लेकिन पखवाड़ा बीतने के बाद भी अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। नतीजतन नगर के कई क्षेत्रों में अब भी बेरोकटोक सड़क पर निर्माण सामग्री का भंडार किया जा रहा है।
विज्ञापन
इससे यातायात तो बाधित हो ही रहा है, सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी है। इस संबंध में प्रभारी डीएम वंदना सिंह का कहना है कि निर्देश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क पर निर्माण सामग्री के मामले में की गई कार्रवाईयों की समीक्षा होगी। लापरवाह अधिकारियों के साथ ही अवैध भंडार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन