{"_id":"5c8e829abdec2213f754e862","slug":"dm-returned-half-way-angry-villagers-announce-announcement-of-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे रास्ते से लौटे डीएम, नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे रास्ते से लौटे डीएम, नाराज ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान
Sun, 17 Mar 2019 10:53 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , धारचूला (पिथौरागढ़)।

Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 17 Mar 2019 10:53 PM IST
विज्ञापन
धराचूला के रांथी में आयोजित बैठक में मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी के बाद रांथी गांव के ग्रामीणों को मनाने जा रहे डीएम को वीडियो कांफ्रेंसिंग के कारण आधे रास्ते से लौटना पड़ा। डीएम के गांव नहीं जाने से लोगों में नाराजगी है। खंड विकास अधिकारी और तहसीलदार के समझाने के बावजूद ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का एलान कर दिया।
रांथी के ग्रामीण सड़क नहीं बनने से नाराज हैं। रविवार को जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने को लेकर अधिकारियों के साथ रांथी गांव को रवाना हुए। धारचूला से आठ किमी दूर सड़क से डेढ़ किलोमीटर की खड़ी पैदल चढ़ाई थी। जिला मुख्यालय में चुनावों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में पहुंचने के लिए देरी होने की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान लीला धामी से फोन पर ग्रामीणों के साथ नीचे आने का आग्रह किया। जब प्रधान ने ग्रामीणों से वार्ता के लिए चलने को कहा तो ग्रामीण नाराज हो गए। रांथी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने बताया कि गांव के लगभग 700 लोग सुबह नौ बजे से जिलाधकारी के इंतजार में पंचायत घर में बैठे थे। सड़क से डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई देखकर अधिकारी लौट गए। उन्होंने कहा कि सैकड़ों की जन भावनाओं का भी ध्यान नहीं रखा गया। लोक सभा चुनावों में क्षेत्र के लोग मतदान नहीं करेंगे।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए खंड विकास अधिकारी, सिंचाई विभाग, पीडब्लूडी, जल संस्थान, शिक्षा विभाग और प्रभारी तहसीलदार विपिन चंद मुनगली ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीण नहीं माने। धारचूला के उपजिलाधिकारी वरुण अग्रवाल ने बताया कि भारत निर्वाचन से शाम सात बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग की सूचना मिलने पर मौके से जिलाधिकारी को वापस लौटना पड़ा। इस अवसर पर बीडीसी सदस्य दान सिंह धामी, सरपंच मान सिंह धामी, विक्रम धामी, तिलक राज टम्टा, रमेश टम्टा, मोहन धामी, लक्ष्मण धामी सहित कई लोग मौजूद थे। इधर जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे का कहना है कि ग्रामीणों से वार्ता के लिए शीघ्र ही अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी। ग्रामीणों को मतदान के लिए मना लिया जाएगा।