फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM orders inquiry into mismanagement at Kanungo outpost

Pithoragarh News: कानूनगो चौकी में अव्यवस्था पर डीएम ने बैठाई जांच

Fri, 30 Oct 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Oct 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
DM orders inquiry into mismanagement at Kanungo outpost
पाटी (चंपावत)। यूकेडी नेता ने दरवान सिंह रजवार ने पाटी ब्लॉक के भिंगराड़ा स्थित कानूनगो चौकी की बदहाल स्थिति का वीडियो बनाकर राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। राजवार ने चौकी के भीतर सरकारी दस्तावेज लावारिस हालत में पड़े होने और परिसर में मादक पदार्थों का सेवन किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दरवान सिंह का कहना है कि सरकारी कार्यालयों और उनमें रखे महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की है लेकिन भिंगराड़ा कानूनगो चौकी की स्थिति विभागीय अनदेखी को दर्शा रही है। बदहाल कक्ष के अंदर अलमारी और बक्से पड़े हैं। इनमें कई दस्तावेज दिखाई दे रहे हैं। दावा किया कि बदहाल चौकी में शराब की खाली बोतलें भी पड़ी हैं।उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, कानूनगो चौकी का भवन करीब 15 वर्ष पहले बनाया गया था। भवन बनने के बाद एक कानूनगो यहां एक से दो महीने तक रहे थे। इसके बाद से नियमित रूप से किसी कानूनगो के यहां नहीं आने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से उपयोग और देखरेख नहीं होने के कारण भवन जर्जर हो चुका है। चौकी में सरकारी दस्तावेज की सुरक्षा और भवन के रखरखाव को लेकर ग्रामीणों ने भी चिंता जताई है।


...........

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने पर एसडीएम उज्ज्वल डालाकोटी को जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में भवन जीर्ण-शीर्ण पाया गया, जहां कोई कर्मचारी नहीं रहता। शरारती तत्वों ने इसे तोड़ा था। वीडियो में दिखाए गए दस्तावेज पुराने थे जिन्हें नियमानुसार निस्तारित करना था। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
-मनीष कुमार, डीएम, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed