लोगों का डीएम दफ्तर पर प्रदर्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रई क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए अब तक प्रशासनिक अधिकारियों की टीम नहीं पहुंचने से नाराज लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि कई घरों की दीवार टूटने और मकानों में पानी घुसने से सामान नष्ट हो गया। लोग अब भी परेशानियों का सामना कर रहे है। रास्तों में पटा मलबा नहीं हटाया गया है। रई क्षेत्र के दर्जनों घरों में पानी घुसने से नुकसान पहुंचा है। कहा गया कि पहली बारिश में जब ऐसी हालत है तो मानसून सीजन में तबाही मच जाएगी।
भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेश जोशी और सभासद केदार सिंह लुंठी के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि यदि तत्काल क्षति का आकलन नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। प्रदर्शन में कमला कार्की, विमला जीना, गोदावरी खनका, लतिका बिष्ट, रेखा कार्की, विमला बोथियाल, दमयंती दिगारी, हीरा चंद, दिवान सिंह धामी, डीएस धामी, मनीषा धामी, हेमा धामी, भावना, अनीता देवी, हेमा जोशी आदि थे। जिलाधिकारी एचसी सेमवाल ने कहा कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा और जिन स्थानों पर रास्ते टूटे हैं उनकी मरम्मत की जाएगी।