{"_id":"68769d699582ded10e0b9b87","slug":"dm-gave-instructions-to-take-concrete-steps-to-prevent-accidents-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-130295-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीएम ने दिए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीएम ने दिए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश
Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मुवानी में हुए भीषण सड़क हादसे के बाद जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने आपातकालीन कोर कमेटी की बैठक बुलाई। उन्होंने पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ दुर्घटना के कारणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
उन्होंने दुर्घटना स्थल पर सुरक्षा संकेतक और साइन बोर्ड लगाने को कहा। पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने और सड़क सुरक्षा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही। बैठक में पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को उपचार के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एसएस नबियाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के लिए की जा रही उपचार की व्यवस्थाओं को देखा।