फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diwan Singh Bora becomes president of Borani Kautik Committee

Pithoragarh News: दीवान सिंह बोरा बने बोराणी कौतिक समिति के अध्यक्ष

Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 31 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Diwan Singh Bora becomes president of Borani Kautik Committee
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बोराणी के प्रसिद्ध श्री सैम देवता मंदिर में ग्राम प्रधान चाक मनोज आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंदिर में लगने वाले मेले को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सैम मंदिर सेवा समिति सचिव प्रकाश सिंह बोरा ने मंदिर पुनर्निर्माण में आज तक के आयव्यय का विवरण और गोकुल सिंह बोरा ने बोराणी मेला समिति का विगत वर्ष का आय- व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस दौरान बोराणी कौतिक के सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी के लिए दीवान सिंह बोरा अध्यक्ष, आन सिंह बोरा और अनिल कुमार उपाध्यक्ष, ममता बोरा महिला उपाध्यक्ष, आकाश सिंह बोरा सचिव, कमल सिंह कार्की उप सचिव, चंदन सिंह बोरा कोषाध्यक्ष, मनमोहन सिंह बोरा उप कोषाध्यक्ष, गोकुल सिंह बोरा संयोजक, अमित सिंह बोरा और राजेश बोरा व्यवस्थापक और मनोज आर्या को संरक्षक बनाए गए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेश राम को सांस्कृतिक संयोजक बनाया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से बोराणी मेला और लोक सांस्कृतिक महोत्सव का नाम परिवर्तित कर बोराणी कौतिक रखा गया और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र बोरा के प्रस्ताव पर पहली बार बोराणी कौतिक का आयोजन दो दिवसीय करने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन गोकुल सिंह बोरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed