Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Diwali dampened for daily-wage Roadways employees

Pithoragarh News: रोडवेज के दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की दिवाली फीकी

Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Diwali dampened for daily-wage Roadways employees
पिथौरागढ़। रोडवेज के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की दिवाली फीकी चल रही है। त्योहारी सीजन अपने शबाब पर है और इन कर्मचारियों को सितंबर और अक्तूबर माह का मानदेय नहीं मिल पाया है जबकि डिपो से होने वाले बस संचालन में इनकी भूमिका करीब 90 फीसदी है।
विज्ञापन

एक तरफ परिवहन निगम ने दिवाली पर्व पर कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसमें छह से 16 नवंबर तक एक दिन अवकाश लेकर 10 दिन ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालक और तकनीकी कर्मियों को 1500 रुपये प्रोत्साहन धनराशि दी जाएगी लेकिन किसी कारणवश यदि किसी का निर्धारित किलोमीटर बस संचालन नहीं हो पाया तो संबंधित कर्मचारी प्रोत्साहन धनराशि से वंचित हो जाएगी। दूसरी ओर डिपो के दैनिक वेतनभोगी दो माह से मानदेय के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो सहित टनकपुर मंडल के नियमित कर्मचारियों को भी अगस्त माह का वेतन व दिवाली बोनस बीते शुक्रवार को दिया गया। इसके लिए भी कर्मचारियों को मंडलीय कार्यालय में आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा। मगर पिथौरागढ़ डिपो सहित मंडल में बड़ी संख्या में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी दिवाली पर मायूस हैं। त्योहारी सीजन में भी उनको सितंबर-अक्तूबर किसी माह का मानदेय नहीं मिल पाया जबकि परिवहन व्यवस्था के समस्त संचालन में वे लगभग 90 फीसदी योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

............
एजेंसी या विशेष श्रेणी के कार्मिकों को मानदेय कुछ दिन पहले मिल चुका है हालांकि दो माह का अभी बकाया है। नियमित कर्मचारियों के अलावा दैनिक वेतनभोगियों को भी बोनस दिया गया है। -आरएस कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article