फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Divyang beaten up on suspicion of being a thief

चोर होने के शक में दिव्यांग को पीटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Divyang beaten up on suspicion of being a thief
पिथौरागढ़। नगर से लगे एक गांव के ग्रामीणों ने चोर होने के शक में दिव्यांग की जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीण जब उसे पकड़कर एंचोली पुलिस चौकी लेकर आए तो यहां पता चला कि वह दिव्यांग है। दिव्यांग को रस्सी से बांधने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

नगर से लगे एक गांव में ग्रामीणों को शनिवार को संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। वह एसएसबी कैंप के पास खुदाई कर रहा था। जब ग्रामीणों ने उससे पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है तो उसने बताया कि वह अपने बच्चे की लाश निकाल रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी और उसे पकड़कर एंचोली पुलिस चौकी ले गए। यहां पूछताछ में उसने अपना नाम करन सिंह (45) बताया।
विज्ञापन

एंचोली चौकी प्रभारी एसआई योगेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि कुछ दिन पहले यह व्यक्ति उन्हें रात्रि गश्त में मिला था। उस समय उसने बताया कि वह अपनी पत्नी की लाश ढूंढ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जब जांच की गई तो पता चला कि वह दिव्यांग है जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। करन सिंह बोलचाल से नेपाली लग रहा है। उसे जल्द ही नेपाल भेजा जाएगा।

गाड़ी में बैठकर पिथौरागढ़ आने का अंदेशा
पिथौरागढ़। दिव्यांग करन के टनकपुर से गाड़ी से पिथौरागढ़ आने का अंदेशा है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह अभी नेपाल के बैतड़ी में है। पुलिस को गश्त के दौरान भी लगातार दिख रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed