फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Divya, Max and Husky's trio are increasing the identity of the district

दिव्य, मैक्स और हस्की की तिकड़ी जिले के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहुंचाने के कर रही प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Divya, Max and Husky's trio are increasing the identity of the district
बेड़ीनाग के छीड़ झरना क्षेत्र में दिव्य खत्री, मैक्स, हिमालयन हस्की। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर निवासी दिव्य खत्री द हिमालयन हस्की साइबेरियन डॉग नाम के यू ट्यूब चैनल के माध्यम से जिले के पर्यटन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2019 से यू ट्यूब पर 120 वीडियो अपलोड किए हैं। इनमें से 60 वीडियो पिथौरागढ़ जिले की विभिन्न जगहों की खूबसूरती को बयां करते हैं।
विज्ञापन

वीडियो में धारचूला की व्यास, दारमा, चौदास और मुनस्यारी के पर्यटन स्थल शामिल हैं। 20 वीडियो ब्लॉग से संबंधित हैं। उनके 1.90 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। दिव्य ने बताया कि चैनल का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देेकर पशुओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। इस काम में उनके साथी मैक्स और हिमालयन हस्की (डॉग) खूब सहयोग करते हैं। वीडियो देखकर 300 से अधिक लोग रोज क्षेत्र की जानकारी मांग रहे हैं। कई लोग क्षेत्र के पर्यटन स्थल को देखने के लिए उनसे संपर्क कर यहां पर पहुंचते हैं। दिव्य के चैनल को यू ट्यूब से सिलवर प्ले बटन भी मिला है।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम में भी हस्की का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। जहां पर उसे 65 हजार से अधिक लोग फॉलो कर रहे हैं। इनमें हजार से अधिक फोटो और वीडियो पोस्ट किए गए हैं। इन्हें 15 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर फरवरी 2019 में एकाउंट बनाया गया था। द हिमालयन हस्की पेज के फॉलोवर और सब्सक्राइबर मैक्स, हस्की और दिव्य के लिए गिफ्ट भेजते हैं। दिव्य ने बताया कि लोगों का गिफ्ट उन्हें प्रोत्साहन देता है। कहा कि क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों लोग कर चुके हैं पिथौरागढ़ जिले को इंटरनेट पर सर्च
पिथौरागढ़। दिव्य ने बताया कि उनके चैनल के माध्यम से एक साल में करोड़ों लोगों ने पिथौरागढ़ और निकटतम हिमालयन क्षेत्रों को खोजा है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार और पर्यटन विभाग उन्हें सहयोग करे तो वह इस क्षेत्र को विश्व पटल पर ला सकते हैं। दिव्य खत्री ने बताया कि पूर्व में कश्मीर, हिमाचल प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने भी इंस्टाग्राम पर द हिमालयन हस्की पेज को सराहा था। वहां के लोगों ने उनसे उनके क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रस्ताव मांगा था। संवाद
अभिनेत्री सोहा और क्रिकेटर धौनी की पत्नी ने दी बधाई
पिथौरागढ़। हिमालयन हस्की के यू ट्यूब पर एक लाख सब्सक्राइबर होने पर अभिनेत्री सोहा अली खान और क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी की पत्नी साक्षी ने दिव्य को बधाई दी। वहीं इंस्ट्राग्राम में फरवरी 2019 से साक्षी भी हस्की को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही हैं। वह क्षेत्र की खूबसूरत वादियों को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनके चैनल को नामी गिरामी हस्तियां फॉलो कर रही हैं और उनके कार्यों की लगातार सराहना कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। संवाद

चैनल के माध्यम से लोगों को जानवरों के प्रति कर रहे जागरूक
पिथौरागढ़। दिव्य खत्री चैनल के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने 200 से अधिक बेसहारा कुत्तों को एडॉप्ट करवाया है। दिव्य ने तीन माह पूर्व हिमालय हस्की एनिमल वेलफेयर संस्था खोली है। इसके माध्यम से पशुओं और लोगों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर उनका उपचार किया जाता है। वह यू ट्यूब चैनल से होने वाली कमाई का पैसा लावारिस जानवरों के खाने में खर्च करते हैं। उन्होंने बताया कि फरवरी 2021 में वह नगर के सभी आवारा जानवरों का बधियाकरण कराएंगे। कहा कि वह जल्द ही शेल्टर होम खोल रहे हैं। इसमें 100 कुत्तों के रहने की व्यवस्था होगी। इसमें 20 लावारिस गायों को भी रखा जाएगा। इससे कुछ लोगों को रोजगार भी मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed