{"_id":"1e3c55f8213a2f89eac799bd6978cb95","slug":"disturbing-the-performance-of-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Jan 2015 05:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपनल के माध्यम से माध्यमिक विद्यालयों में तैनात प्रयोगशाला सहायकों को छह माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार को यहां जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा कि यदि समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो व्यापक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
प्रयोगशाला सहायक संगठन के अध्यक्ष दिवाकर रावल ने बताया कि उपनल के तहत तैनात प्रयोगशाला सहायकों का मानदेय पहले घटाने का आदेश हुआ था। बाद में मुख्यमंत्री ने मानदेय कटौती न करने का आदेश दिया था लेकिन अब तक न तो मानदेय कटौती वापस लेने का आदेश दिया गया है और न कर्मचारियों को मानदेय ही भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेश का ही पालन नहीं कर रहे हैं। इससे प्रदेश के विद्यालयों में कार्यरत 1256 प्रयोगशाला सहायकों के सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है।
परेशान कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया। इससे पहले विधायक मयूख महर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वीरेंद्र मेहरा को ज्ञापन दिया। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा है कि इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। प्रदर्शन में विमल धामी, विनीत उप्रेती, संजय पाठक, मनोज खोलिया, हेम कापड़ी, निर्मल पंत, शोभा, जीवन मेहरा, मनोज पाठक, विशाल भंडारी, गौरव जोशी, निशांत, भूपेंद्र मर्तोलिया आदि थे।