{"_id":"689240b594d9cae85b0a9a60","slug":"district-supply-officer-inspected-the-government-foodgrain-stock-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131057-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया राजकीय खाद्यान्न भंडार का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला पूर्ति अधिकारी ने किया राजकीय खाद्यान्न भंडार का निरीक्षण
Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव गहतोड़ी ने बेस गोदाम और राजकीय खाद्यान्न भंडार ऐंचोली में खाद्यान्न वितरण और गोदाम में खाद्यान्न के रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक रजिस्टर और खाद्यान्न का रखरखाव सही पाया गया। जिला पूर्ति अधिकारी अभिनव गहतोड़ी ने पूर्ति निरीक्षक अमर सिंह बुदियाल को गोदाम में उपलब्ध खाद्यान्न का रखरखाव और आपदा काल को देखते हुए सितंबर का खाद्यान्न बेस गोदाम में प्राप्त होते ही भेजने को कहा।
उन्होंने ऐंचाेली स्थित सस्ता गल्ला की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान सस्ता गल्ला विक्रेता खाद्यान्न का वितरण ऑनलाइन माध्यम से करते हुए पाए गए। जिला पूर्ति अधिकारी ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं को खाद्यान्न का वितरण शत प्रतिशत ऑनलाइन माध्यम से करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद