फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Magistrate inspected Tulip Garden

जिलाधिकारी ने ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate inspected Tulip Garden
चंडाक क्षेत्र के पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ट्यूलिप गार्डन विकसित बीज रोपण का निरीक्षण करते जिला - फोटो : PITHORAGARH
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की घोषणा के अंतर्गत चंडाक के मोस्टमानू और पशुपतिनाथ मंदिर परिक्षेत्र में ट्यूलिप गार्डन विकसित किया जा रहा है। दोनों जगहों पर उद्यान विभाग ने बीज रोपण का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने मोस्टमानू और पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र में तैयार किए जा रहे ट्यूलिप गार्डन का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों स्थानों में फूलों की सुरक्षा के लिए लगाए जा रहे घेरबाड़ का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य उद्यान अधिकारी आरएस वर्मा को बगीचे में नियमित सिंचाई करने के साथ ही देखरेख को विभागीय प्रशिक्षित विशेषज्ञों की भी तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को शीघ्र ही सिंचाई, व्यवस्था के लिए जलापूर्ति करने निर्देश दिए। उन्होंने पशुपतिनाथ मंदिर तक पर्यटकों को आसानी से पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का भी निर्माण करने के निर्देश ग्रामीण निर्माण विभाग को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र में पर्यटन से संबंधित अन्य जो भी कार्य किए जाने हैं विभाग शीघ्र ही उसकी डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें। भ्रमण के दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अमित लोहनी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग एलपी पांडेय, प्रधान ढुंगा मनोज सिंह, मंदिर समिति के अध्यक्ष भगवान सिंह, पवन खड़ायत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed