{"_id":"5ab28ffb4f1c1b3d1a8b4aa6","slug":"district-judge-gave-tips-on-developing-future","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने भविष्य संवारने के टिप्स दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने भविष्य संवारने के टिप्स दिए
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी डिग्री कालेज में विद्यार्थियों को भविष्य सुधारने के टिप्स देते जिला जज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी में छात्र-छात्राओं की कॅरियर काउंसलिंग की गई। मुख्य अतिथि जिला जज राजेंद्र जोशी ने छात्र-छात्राओं को भविष्य संवारने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानना होगा औैर अभी से लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए प्रयत्न करना होगा।
विज्ञापन
जिला जज ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से गुरुजनों का आदर करने और उनके बताए मार्ग पर चलकर परिश्रम करने की अपील की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुला चंद ने मुख्य अतिथि जिला जज का स्वागत किया।
विज्ञापन
काउंसलिंग के दौरान स्वीटी, भावना बिष्ट, धीरेंद्र ने कई प्रश्न पूछे। जिला जज ने उनका समुचित मार्गदर्शन किया। इस दौरान डॉ. हेमंती बथयाल, विनीता महर, खिला कोरंगा, नरेश ग्वाल, राजकमल किशोर, भवान सिंह, कैलाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. रवि जोशी ने किया।
विज्ञापन