{"_id":"6a7a0c52329cabed510c25d8","slug":"district-football-players-are-showcasing-their-prowess-in-central-defense-at-the-durand-cup-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-142974-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डूरंड कप में जिले फुटबाल खिलाड़ी दिखा रहे सेंट्रल डिफेंस में अपना दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डूरंड कप में जिले फुटबाल खिलाड़ी दिखा रहे सेंट्रल डिफेंस में अपना दमखम
Mon, 10 Aug 2026 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। एशिया के सबसे पुराने फुटबाल टूर्नामेंट डूरंड कप में चंपावत जिले के टनकपुर निवासी गौरव सिंह बोहरा अपने खेल का दमखम दिखा रहे हैं। गौरव असम की बोडोलैंड एफसी टीम की ओर से प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। वह टीम में सेंटर डिफेंडर की भूमिका निभा रहे हैं।
टनकपुर स्टेडियम के फुटबाल कोच गौरव सिंह खोलिया ने बताया कि डूरंड कप के मुकाबले रांची, कोलकाता, इंफाल, शिलांग और गुवाहाटी के खेल मैदानों में खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा। उन्होंने बताया कि गौरव ने टनकपुर स्टेडियम में करीब पांच वर्ष तक फुटबाल की बारीकियां सीखीं।
मेहनत और बेहतर प्रदर्शन के दम पर उन्होंने उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी जगह बनाई है।गौरव टनकपुर के वार्ड पांच के निवासी हैं और मूल रूप से लोहाघाट ब्लॉक के डोरजा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता हुकुम सिंह बोहरा होटल संचालक हैं, जबकि माता जानकी गृहिणी हैं। गौरव गढ़वाल हीरोज दिल्ली की टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। डूरंड कप जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जिले के खिलाड़ी के खेलने से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी है। लोगों ने गौरव के बेहतर प्रदर्शन और टीम की सफलता की कामना की है।