फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District Cricket League cricket competition from today

Pithoragarh News: जिला क्रिकेट लीग की क्रिकेट प्रतियोगिता आज से

Sat, 06 Jan 2024 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 06 Jan 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
District Cricket League cricket competition from today
पिथौरागढ़। जिला क्रिकेट लीग सीनियर ओपन पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता आज से शुरू होगी। उद्घाटन मैच सोर क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़ और 22 यार्ड्स क्रिकेट क्लब के बीच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड से संबद्ध पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन (रजि.) की ओर से घरेलू सत्र 2024-25 के लिए पुरुष ओपन वर्ग जिला क्रिकेट लीग सात जनवरी से सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्टेडियम के टर्फ पिच पर आयोजित होगी। जिला लीग प्रतियोगिता 16 जनवरी तक चलेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिला सचिव उमेश जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जाएगी। जिला क्रिकेट लीग में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही जनपद की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जोनल क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी। इसमें प्रदर्शन के आधार पर ही विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के लिए राज्य की टीम का चयन किया जाएगा। संवाद

--
प्रतियोगिता में ये टीम करेंगी प्रतिभाग
सोर क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़, द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी पिथौरागढ़, निखिलेश्वर चिल्ड्रन एकेडमी पिथौरागढ़, एनको क्रिकेट एकेडमी पिथौरागढ़, जेएमएस क्रिकेट क्लब डीडीहाट, शिव शक्ति क्रिकेट क्लब बेड़ीनाग, हिमालयन क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़ और 22 यार्ड्स क्रिकेट क्लब पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed