{"_id":"576eb9734f1c1b0550b485bc","slug":"district-attorney-institution-became-chairman-mohan-bhatt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अधिवक्ता संस्था के फिर अध्यक्ष बने मोहन भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अधिवक्ता संस्था के फिर अध्यक्ष बने मोहन भट्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संस्था के अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिवक्ता संस्था के लिए शनिवार को हुए चुनाव में मोहन चंद्र भट्ट फिर से अध्यक्ष चुन लिए गए। यह उनका लगातार चौथा कार्यकाल होगा। अध्यक्ष पद पर हुए त्रिकोणीय मुकाबले में श्री भट्ट ने बाजी मारी। अधिवक्ता संस्था के कुल सदस्यों की संख्या 132 है, लेकिन 119 ने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव को लेकर यहां गहमागहमी का माहौल रहा। परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जश्न मनाया।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर विजयी मोहन चंद्र भट्ट को 60 वोट मिले। इस पद के अन्य प्रत्याशी गंगा सिंह बाफिला को 32 और निर्मल चौधरी को 27 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर 61 वोट पाकर अनिल रौतेला विजयी हुए हैं। इस पद के दूसरे प्रत्याशी नवीन कोठारी को 57 वोट मिले। एक वोट अवैध घोषित हो गया। सचिव पद पर अजय बोरा ने 84 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। इस पद पर दूसरे दावेदार विनोद मतवाल को 35 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर महेंद्र मल विजयी हुए हैं। उनको 58 वोट मिले। इस पद के लिए मैदान में उतरे राजेश तिवारी को 40 और प्रकाश पाटनी को 20 वोट मिले। इस पद पर एक वोट रद्द हुआ।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर सिर्फ एक नामांकन होने से राजकुमार मल निर्विरोध चुने गए। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी दिनेश पंत और सहायक चुनाव अधिकारी भुवन चंद्र त्रिपाठी ने परिणामों की घोषणा की। चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारियों की देखरेख में हुई। जिला अधिवक्ता संस्धा के पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री भट्ट ने कहा कि बार और बेंच के बीच समन्वय बनाने, अधिवक्ताओं की समस्या हल करने और सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन