{"_id":"67d9ab7f81d82492680b47d2","slug":"district-and-women-hospitals-will-be-made-hi-tech-on-the-lines-of-dehradun-coronation-center-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-125312-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: देहरादून कोरोनेशन सेंटर की तर्ज पर हाईटेक बनेंगे जिला और महिला अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: देहरादून कोरोनेशन सेंटर की तर्ज पर हाईटेक बनेंगे जिला और महिला अस्पताल
Tue, 18 Mar 2025 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोनिवि कार्यालय परिसर को शिफ्ट कर यहां जिला अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। जिला और महिला अस्पताल को देहरादून कोरोनेशन सेंटर की तर्ज पर हाईटेक बनाया जाएगा। यह बात नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने कही।
नियोजन विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने लोनिवि कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल के विस्तार के लिए इस स्थान को बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के विस्तार से सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि जिला और महिला अस्पताल को देहरादून कोरोनेशन सेंटर की तर्ज पर हाईटेक बनाने के लिए सभी को मिलकर उचित कदम उठाने होंगे।
इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिला योजना के व्यय प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए मिले बजट को विभागों को शत-प्रतिशत खर्च करने के संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरता दिखानी होगी। विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना होगा। इस मौके पर डीएम विनोद गोस्वामी, एडीएम योगेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. जेएस नबियाल, लोनिवि के ईई विवेक सक्सेना, तहसीलदार विजय गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे। संवाद