फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   District administration has not said about keeping the market closed: DM

जिला प्रशासन ने नहीं कही है बाजार बंद रखने की बात : डीएम

Sat, 07 Oct 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 07 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
District administration has not said about keeping the market closed: DM
पिथौरागढ़। पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर डीएम ने जनप्रतिनिधि, अधिकारियों , होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभिन्न विकासखंडों और पड़ोसी जिलों से वाहनों से आने वाले लोगों की संख्या और वाहनों की संख्या की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर बाजार बंद रखने की बात प्रशासन की ओर से नहीं कही गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में प्रस्तावित भ्रमण स्थल ज्योलिंगकांग और नगर पिथौरागढ़ के सौंदर्यीकरण और प्रधानमंत्री के आगमन पर उनके स्वागत आदि की व्यवस्था पर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर पिथौरागढ़ नगर को बंद कराने की अफवाह फैली है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री के आगमन पर बाजार बंद रखने जैसी कोई बात नहीं कही गई है।
विज्ञापन

डीएम ने व्यापारियों और लोगों से सड़क पर ईंट, रेता और बजरी न डालने को कहा। उन्होंने सड़क किनारे लोगों की व्यक्तिगत केबल (तार) को भी व्यवस्थित करने को कहा। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, एसपी लोकेश्वर सिंह, डीएफओ जीवन मोहन दगाड़े, सीडीओ वरुण चौधरी, एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल, एसडीएम अनिल शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed