{"_id":"6137aef48ebc3eb6341afbd1","slug":"disaster-victims-of-jumma-roda-reached-tehsil-and-pleaded-for-help-pithoragarh-news-hld437155070","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुम्मा रोड़ा के आपदा पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर लगाई मदद की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुम्मा रोड़ा के आपदा पीड़ितों ने तहसील पहुंचकर लगाई मदद की गुहार
जुम्मा के आपदा प्रभावित क्षेत्र प्रमुख को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
Link Copied
धारचूला (पिथौरागढ़)। 29 अगस्त को आई आपदा के बाद अभी जुम्मा गांव में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। पैदल रास्तों और पेयजल योजनाओं के ध्वस्त होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने शीघ्र रास्तों और पेयजल योजनाओं को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
मंगलवार को आपदा प्रभावितों ने ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी और एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन देकर कहा कि 29 अगस्त को अतिवृष्टि के कारण जामुनी और सिरओडारी में भूस्खलन को चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। उसी दिन जुम्मा में रोड़ा, लालीगड़ा और पलपला में अतिवृष्टि से सात पेयजल योजनाएं, सात पैदल पुल, सैकड़ों नाली कृषि भूमि और तीन तोकों के 500 से अधिक आबादी को जोड़ने वाले सभी संपर्क मार्ग आपदा की भेंट चढ़ गए। ग्रामीणों को नौ दिन बीतने के बाद भी मदद नहीं मिल पाई है। पूर्व प्रधान मदन धामी और धन सिंह ने जिला प्रशासन और सरकार पर आपदा प्रभावितों की अनदेखी के आरोप लगाए। ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने कहा कि शीघ्र ही पीड़ितों को साथ लेकर देहरादून में सीएम से मुलाकात कर विस्थापन की मांग की जाएगी। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। वहां नंदन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बीरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, धन सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।