फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster Management Department of Pithoragarh relies on charge

पिथौरागढ़ का आपदा प्रबंधन विभाग प्रभारी के भरोसे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
Disaster Management Department of Pithoragarh relies on charge
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। आपदा की दृष्टि से प्रदेश में सबसे ज्यादा संवेदनशील माने जाने वाले जिले में आपदा प्रबंधन अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। विभाग को चलाने के लिए दूसरे विभाग के अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी दी है। अधिकारी के नहीं होने से आपदा काल में प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला आपदा की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। जिले के 125 से अधिक गांव संवेदनशील हैं। यहां पर हर साल बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं होती हैं। वर्ष 1998 की मालपा की त्रासदी सबसे भयानक थी। इस हादसे में 60 कैलाश मानसरोवर यात्रियों सहित 207 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में मारे गए लोगों में से केवल सात के शव मिले थे। 2009 में जिले में बादल फटने की दो घटनाएं हुईं। ला झेकला में 47 लोग मारे गए जबकि इसकी वर्ष बरम में हुई बादल फटने की दूसरी घटना में 15 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
वर्ष 2014 में धारचूला तहसील क्षेत्र में हुई बादल फटने की घटना में 11 लोग और 2015 में 17 लोग असमय काल के गाल में समा गए थे।आपदा के कहर का यह सिलसिला 2016 में भी नहीं थमा। पहली जुलाई को बादल फटने से डीडीहाट तहसील के बस्तड़ी गांव में 21 लोगों की मौत हो गई थी। 14 अगस्त 2017 को भारत-चीन सीमा से लगे दुंगदुंग और मालपा में बादल फटने से छह सेना के जवानों के साथ ही 25 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 1998 के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग में बादल फटने की यह दूसरी भयावह घटना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले साल 2018 में भी मुनस्यारी, बंगापानी और धारचूला में बादल फटने की घटनाएं हुईं। धारचूला में नाला ऊफान पर आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई थी। मानसून काल के शुरू होते ही जिले में आपदा प्रबंधन अधिकारी पद भरने के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। प्रशासन और सरकार को मानसून काल शुरू होने के बाद रिक्त पद को भरने की याद आई है।
---::: "आपदा प्रबंधन अधिकारी का रिक्त पद भरने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पद को भरने के लिए विज्ञप्ति निकाली गई है। शीघ्र रिक्त पद को भर लिया जाएगा।" -आरडी पालीवाल, एडीएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed