फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Disaster-affected people are cheating the government

आपदा प्रभावितों के साथ धोखा कर रही सरकार

Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 Sep 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Disaster-affected people are cheating the government
पत्रकारों से बात करते विधायक चुफाल - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट के भाजपा विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बस्तड़ी जाकर घोषणा की थी कि आपदा प्रभावितों के लिए पक्के मकान बनाए जाएंगे, लेकिन अब सरकार ने इस मामले में मौन साध लिया है। बस्तड़ी के लोग आज भी उसी हालत में जीने को मजबूर हैं। यही नहीं जिले में आपदा प्रभावित 400 परिवारों को राहत राशि के नाम पर एक भी पैसा नहीं मिला है।

विज्ञापन


चुफाल ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आपदा के बाद बंद पड़ी कई सड़कों को अब तक खोला नहीं गया है। गांवों में बिजली और पेयजल सप्लाई बहाल नहीं हुई है। वहीं, जिले में खनन का खुला खेल चल रहा है। मानसून सीजन में तीन महीने तक खनन कार्य बंद रखने के आदेश होते हैं, लेकिन इस जिले में सरकार के इशारे पर एक दिन भी खनन का काम बंद नहीं हुआ। चुफाल ने कहा कि यह सभी मुद्दे जनता के बीच और विधानसभा में भी उठाए जाएंगे। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह, अनिल रौतेला आदि भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed