फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dirty water supply in homes

घरों में गंदे पानी की आपूर्ति

Sat, 10 Mar 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 10 Mar 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in homes
ठुलीगाड़ पेयजल योजना से दौला गांव में आ रहा गंदा पानी दिखाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

ठुलीगाड़ पेयजल योजना में सीवरेज मिलने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि घरों में गंदे पानी की दोबारा आपूर्ति शुरू हो गई है। पानी इस कदर गंदा है कि फिल्टर तक जवाब दे गए हैं। इससे पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


शनिवार को लगातार दूसरे दिन सिमलगैर, चिमिस्यानौला, नगर पालिका क्षेत्र, लिंक रोड, टकाना, जीआईसी रोड, लिंठ्यूड़ा, दौला आदि इलाकों के घरों से गंदा पानी आने की शिकायतें मिली। पानी का रंग काफी मटमैला है और दुर्गंध भी आ रही है। गंदे पानी की आपूर्ति से क्षेत्रवासियों में रोष है। बता दें कि 9 फरवरी को ठुलीगाड़ में सैन्य अस्पताल का सीवर पकड़ा गया था। इससे पहले जल संस्थान पेयजल योजना में सीवरेज मिलने से बेखबर था।
विज्ञापन


लगातार गंदा पानी मिलने की शिकायतें सामने आने के बाद जल संस्थान ने पानी के स्रोत की रेकी की तो इसका खुलासा हुआ। इधर, नलों में फिर से गंदा पानी आने के बाद लोग दोबारा आशंकित हो गए हैं। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को घरों के नल बंद कर नौले की शरण लेनी पड़ी। वहीं, लोगों में जल संस्थान के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंदे पानी का नमूना लेकर अमर उजाला पहुंचे लोग
शनिवार को दौला क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति हुई। इससे भड़के लोगों ने जल संस्थान पर आपूर्ति में लापरवाही का आरोप लगाया। दौला इलाके के लोग गंदे पानी का नमूना लेकर अमर उजाला कार्यालय पहुंचे। दौला निवासी सुरेश जोशी ने बताया कि दिनभर इलाके के घरों में गंदा पानी आया। शिकायत करने के लिए जल संस्थान के कार्यालय के साथ ही जेई को फोन मिलाया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने पेयजल आपूर्ति में प्रदूषण की आशंका जताई और नमूनों की जांच की मांग उठाई है।


जल संस्थान ने ट्रायल का हवाला देकर पल्ला झाड़ा
कई इलाकों में गंदा पानी आने की शिकायतें सामने आने के बाद जल संस्थान आंवलाघाट योजना ट्रायल का हवाला देकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है। ईई विशाल सक्सेना का कहना है कि इन दिनों नवनिर्मित आंवलाघाट योजना का ट्रायल चल रहा है। इसके तहत नए टैंकों में पानी भरा जा रहा है। टैंकों के जरिये लाइनों में आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने नवनिर्मित टैंकों की मिट्टी पानी में मिलने की आशंका जताई है। उन्होंने किसी पुराने टैंक की भीतरी दीवार दरकने की भी आशंका जताई। ईई का कहना है कि शिकायतों की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed