{"_id":"5a2d65c04f1c1b96698b8418","slug":"dirt-from-the-ghat-to-gurana","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट से गुरना तक धूल बन रही आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट से गुरना तक धूल बन रही आफत
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
बारहमासी सड़क पर घाट के पास उड़ रही धूल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारहमासी सड़क निर्माण के कारण घाट से गुरना के बीच यात्रियों को इन दिनों जबर्दस्त धूल का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क पर अक्सर मलबा गिरने से यातायात बाधित हो रहा है और धूल उड़ने से यात्री खासे परेशान हैं। रविवार को भी घाट, मीना बाजार और मटेला में मलबा गिरने से सुबह 10 बजे से एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। सड़क चौड़ीकरण के दौरान लगातार गिर रहे मलबे से आवागमन में बाधा पहुंच रही है।
विज्ञापन
घाट से गुरना के बीच करीब 20 किलोमीटर के दायरे में इन दिनों बारहमासी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। पिछले दस दिनों से काम में तेजी आई है और सड़क बंद होने की समस्या भी बढ़ी है। लोगों का कहना है कि यदि मलबा निस्तारण का काम कायदे से किया जाता तो जाम की समस्या नहीं आती। पहाड़ी से निकलने वाले मलबे को जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर फेंक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी कारण सड़क बंद होने की समस्या बढ़ रही है। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह सामंत का कहना है कि धूल के कारण स्थानीय गांवों के लोग ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण एजेंसी ने धूल को नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। साथ ही मलबा निस्तारण में भी मनमानी की जा रही है। इसी कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
डीएम ने पानी के छिड़काव के आदेश दिए
डीएम सी रविशंकर ने बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान लोगों को धूल से हो रही परेशानी को देखते हुए एनएच के अधिशासी अभियंता को पानी का छिड़काव करने के आदेश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि इस मामले का वह खुद निरीक्षण करेंगे और यदि आदेश का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा।