फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Direct bus service started on Madkot-Dehradun route

Pithoragarh News: मदकोट-देहरादून रूट पर शुरू हुई सीधी बस सेवा

Thu, 12 Mar 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service started on Madkot-Dehradun route
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद के दूरस्थ क्षेत्र मदकोट से देहरादून के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो गई। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र की बड़ी आबादी के साथ ही पर्यटकों को लाभ पहुंचेगा। इस सेवा के तहत तीन बसें वाया टनकपुर देहरादून के लिए संचालित होंगी।
विज्ञापन

मदकोट से देहरादून के लिए पूर्व में सीधी बस सेवा संचालित थी। करीब आठ महीने पहले इस सेवा को बंद कर दिया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों के साथ ही पर्यटक भी निराश थे। लंबे समय से इस रूट पर फिर से सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी। आखिरकार निगम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बस सेवा शुरू कर क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाई है। संवाद
विज्ञापन

-----
मदकोट, पिथौरागढ़ और दून से चलने का यह होगा समय
पिथौरागढ़। मदकोट-देहरादून रूट पर रोडवेज की तीन बसें संचालित हाेंगी। इसके तहत पिथौरागढ़ से दोपहर एक बजे रवाना होकर बस शाम 5: 30 बजे मदकोट पहुंचेगी। मदकोट से सुबह 8 बजे रवाना होकर बस दोपहर 12:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेगी। पिथौरागढ़ से बस दोपहर 13:15 पर देहरादून के लिए रवाना होगी। देहरादून से शाम 6 बजे मदकोट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मुख्यालय से डिपो को दो नई बसें मिली हैं। इन बसों सहित तीन नए वाहन पिथौरागढ़-मदकोट-देहरादून वाया टनकपुर मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।
- रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed