{"_id":"5b0d960a4f1c1bf36e8b530b","slug":"dimple-muskaan-prachi-and-himanshu-ka-top-district-top","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिंपल, मुस्कान, प्राची और हिमांशु के किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिंपल, मुस्कान, प्राची और हिमांशु के किया जिला टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में परीक्षा परिणाम आने के बाद जश्न मनाते एशियन स्कूल के विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में न्यू बियरशीबा की डिंपल महरा, मुस्कान बिष्ट, प्राची पोखरिया और जवाहर नवोदय के हिमांशु जोशी 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ ने जिला टाप किया है। मल्लिकार्जुन के तनुज पांडेय 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान व न्यू बियरशीबा स्कूल के वासुदेव पांडे 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
न्यू बियरशीबा स्कूूल के 39 छात्र-छात्राओं ने 90 से 97.8 प्रतिशत तक अंक अर्जित किए हैं। इस स्कूल की निधि मखौलिया 96.8, कृतिका जोशी 96.4, मनीष कापड़ी, प्रांजय सिंह कन्याल, आयुष पुनेठा 95.4, शुभम सिंह बिष्ट, कुमार गंदर्भ 95, कृतिका जोशी 94.8, अमित सिंह नगन्याल 94.6, स्वाति 94.2, अंकित सिंह ज्याला 94, उन्नति वर्मा 93.8, मानवी बिष्ट, सुरेंद्र धामी, सूरज भट्ट 93.6, गौरव चंद, पलक जोशी 93.2, राहुल शर्मा, तुषार पंत 92.8, कविता बिष्ट, लोकेश पांडे, साकेत सिंह खड़ायत, मेघा और युवराज भट्ट 92.6, भूपेंद्र सिंह सौन 92.4, नेहा सामंत, सुहानी गिरी 92, हिमांशु धामी, अजय सिंह धामी 91.8, मोहित सिंह, दिव्या सामंत, अपूर्वा भाकुनी 91.6, दीपाली डीनियां 90.6 और रोहित जोशी ने 90.2 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। विद्यालय के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य ममता मेहता, मीनाक्षी बिष्ट ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन को ऐतिहासिक बताते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय में हिमांशु का डंका
पिथौरागढ़। सीबीएसई दसवीं का नतीजा आज जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए विशेष उत्साह जनक रहा। विद्यालय के हिमांशु जोशी 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ जिले के मेरिट सूची में स्थान बनाया है। हिमांशु जोशी ने सामाजिक विषय में 100 अंक हासिल कि ए हैं। हिमांशु की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के ललित मोहन भट्ट 96.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय स्तर पर द्वितीय , लोकेश रावत एवं केशव दत्त पाठक 96.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मल्लिकार्जुन स्कूल के तनुज पाण्डेय ने प्राप्त किये 97.6 प्रतिशत
पिथौरागढ़। मल्लिकार्जुन स्कूल के तनुज पाण्डेय ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा और विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती राजेश्वरी शर्मा ने बताया कि इस बार के परीक्षाफल में 10 छात्रों ने सभी कीर्तिमान तोड़कर अंक प्राप्त किये हैं। युवराज खड़ायत ने 96.4 प्रतिशत, अभिनव जोशी 94.8 प्रतिशत, मोनिका नेगी एवं रंजना 93 प्रतिशत, रोहन तड़ागी 92.6 प्रतिशत, नेहा पोखरिया 92.4 प्रतिशत, पार्थ उपाध्याय 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
एशियन एकेडमी में रिंकी लोहिया रहीं टॉपर
पिथौरागढ़। द एशियन एकेडमी में विद्यालय की रिंकी लोहिया ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के ही गौरव सामन्त 93.8 प्रतिशत, आदर्श जोशी 93.6 प्रतिशत, प्रियांशु कापड़ी 93.4 प्रतिशत, निधि कुंवर 92.6, निक्षय टोलिया 91.4, कार्तिक भैंसोड़ा 91.2, प्लक्षा जोशी 91, हिमांशु मेहरा 90.8, अमित रावत 90.8 प्रतिशत, दिव्येश पाण्डेय, दीर्घायु जोशी 90.6, प्राची जेष्ठा 90.4, दिव्या कठायत 90.2, भारती गोबाड़ी, सिमरन जुकरिया, आदित्य पाण्डेय ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक स्वामी बीरेन्द्रानंद ने सभी सफल छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।
एपीएस में संदीप कौर रहीं टॉपर
पिथौरागढ़। एपीएस में संदीप कौर ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के प्रनव पंत दूसरे, प्रियांशु कापड़ी, विनय सिंह थापा, आभा व अदिति बृजवासी तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय के सौरभ बेनीवाल , अंकित सिंह, पंकज सिंह पानू, हरीश पाण्डेय विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष पंवार और चैयरमैन ब्रिगेडियर रंजन मलिक ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
मानस में आभा रहीं टॉपर
पिथौरागढ़। मानस एकेडमी में आभा रावल ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉप किया। मानस एकेडमी के छात्रों ने भी सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में सफलता के झंडे गाड़े। विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। विद्यालय की प्रबंधक कंचनलता पंत ने बताया कि जयेश उप्रेती, यशदीप रावल, मोहित ऐरी 93 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे एवं अनुष्का भट्ट, देवाशीष मेहता, सागर कार्की 91 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 10 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए। विद्यालय के संस्थापक अशोक पंत ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। विद्यालय की प्रधानाचार्य मीनू भट्ट एवं ममता पंत ने भी बेहतर रिजल्ट के लिए विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी ।
डान बॉस्को में सौरभ रहे अव्वल
पिथौरागढ़। डान बॉस्को स्कूल में सौरभ चौहान 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। वैशाली बगौली 92.6 द्वितीय एवं विवेक चंद 92.4 प्रतिशत, सौनिया चंद ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के फादर सैबिस्टाइन एवं सिस्टर लाइना परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं।
सिटी पब्लिक स्कूल में राशि ने किया टॉप
पिथौरागढ़। सिटी पब्लिक स्कूल के दसवीं का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की राशि उप्रेती, दीपक उप्रेती, पूर्णिमा वर्मा, लोकेश रैकोला, सचिन पाण्डेय, लतिका पाण्डेय ने 92 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रबंधक नवीन कोठारी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं।
ग्रीन वैली स्कूल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली स्कूल की अंशिका गैड़ा 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही। कनक मलड़ा 85.8 प्रतिशत के साथ दूसरे एवं कविता जोशी 78.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक मनोज जोशी एवं प्रधानाचार्य बेला भट्ट ने बताया कि विद्यालय मे दसवीं एवं बारहवीं में परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।
सटेफर्ड में गौरव रहे टॉपर
पिथौरागढ़। स्टेफर्ड के गौरव उप्रेती ने 96 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे। विद्यालय के प्रबंधक राकेश देवलाल ने बताया कि गौरव की यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए विशेष है। लोकेश के माता-पिता ने संघर्ष के साथ उसे पढ़ाया है। लोकेश ने बताया कि उसने अभी तक की शिक्षा बिना किसी ट्यूशन के साथ उत्तीर्ण की है। विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना देवलाल ने बताया कि परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है।
निखिलेश्वर का परिणाम शत प्रतिशत
पिथौरागढ़। निखिलेश्वर एकेडमी का कक्षा दसवीं का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय की प्रधानाचार्य ममता सिंह ने बताया कि 79 बच्चों ने इस वर्ष परीक्षा दी। जिसमें से सभी पास हुए हैं। विद्यालय में प्रियंका जोशी, महिमा कलौनी, मल्लिका बनकोटी, प्रियंका बिष्ट, हर्षित जोशी, सीमा ग्वाल, निखिलेश सिंह मेहरा रवींद्र खड़ायत, रितिक पाल ने स्कूल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रियंका जोशी 84 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, महिमा कलौनी 80 प्रतिशत द्वितीय एवं मल्लिका बनकोटी 79 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय रहे। विद्यालय के प्रबंधक ललित सिंह मेहरा ने इस सफलता के लिए छात्रों एवं विद्यालय परिवार को शुभकामना दी हैं।
केन्द्रीय विद्यालय में निखिल पाण्डेय रहे प्रथम
पिथौरागढ़। केंद्रीय विद्यालय में निखिल पाण्डेय 95 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। कंचन धामी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं तनीशा कनवाल ने 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने सभी सफल छात्रों को बधाई दी है।
गुरुकुल इंटरनेशनल में दीक्षा ने किया टॉप
पिथौरागढ़। गुरुकुल इंटरनेशनल में दीक्षा भट्ट ने 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय टॉप किया है। माहेनूर 80 प्रतिशत के साथ दूसरे, निकिता विश्वकर्मा 77 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय के प्रबंधक रमेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में 24 छात्र शामिल हुए जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। श्री जोशी ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी हैं।
सोरवैली में भूमिजा रही टॉपर
पिथौरागढ़। सोरवैली स्कूल में भूमिजा प्रकाश ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भूमिजा भविष्य में डाक्टर बनकर देश सेवा करना चाहती हैं। कमल पाटनी ने 89.8 प्रतिशत के साथ द्वितीय एवं सागर ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। प्रधानाचार्य लीलावती जाशी एवं कार्यालय प्रभारी ललित पाटनी ने सभी सफल छात्रों को सफलता पर शुभकामनाएं दी है।
महर्षि विद्या मंदिर में मंजीत बोरा ने किया विद्यालय टॉप
पिथौरागढ़। महर्षि विद्या मंदिर में मंजीत बोरा 95.60 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे । विद्यालय की दीपशिखा 95.20 प्रतिशत, कृतिका पाठक 90.20 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव पाण्डेय ने बताया कि इस वर्ष कुल 68 छात्र परीक्षा में शामिल हुए विद्यालय का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।