फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Dilapidated educational buildings, parents worried

Pithoragarh News: शिक्षा के जर्जर भवन, अभिभावकों का चिंता में मन

Sun, 10 Aug 2025 10:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 10 Aug 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated educational buildings, parents worried
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट विकासखंड के 52 प्राथमिक विद्यालय, सात उच्च प्राथमिक विद्यालय और 14 इंटर कॉलेज के भवन जीर्ण शीर्ण स्थिति में हैं। शिक्षा विभाग ने इन भवनों की मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों सहित शासन को अवगत करा दिया है। अभिभावकों के बार-बार मांग करने के बाद भी विद्यालय भवन की दशा सुधारने के लिए शासन से धन उपलब्ध नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जान जोखिम पर डालकर पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा ग्रहण करने स्कूल में आने वाले बच्चों अभिभावक विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए तब तक चिंतित रहते हैं, जब तक कि बच्चे घर नहीं पहुंच जाते। जीजीआईसी भवन के नवीनीकरण के लिए अभिभावक कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद भी विद्यालय भवन के नवनिर्माण के लिए पैसा नहीं मिला है। संवाद
विज्ञापन

--
ब्लॉक के ये प्राथमिक विद्यालय हैं जर्जर
प्राथमिक विद्यालय ठठोली, चौना, गोबरगड़ा, मातोली, ग्वासीकोट, तिमाणी, किमतोला, जिबड़गाड़, पिल्खी, सारतोला, दुगई आगर, खेती गांव नवीन, टुंडा चौड़ा, सिमलता, खैरोली, दसाईथल, जीबल, देवतुंगभुनार, बोरखेत, बनकोट, सीताखुना, काकड़पानी, जमतौला मध्येताल, बाजड़चौड़ा, रुगड़ी, डसीलाखेत, वीरतोला, चमडूंगरा, अस्कोड़ा, खरकाेली, ड्यूलहरड़ाकोट, चौड़ाबुंगली, बुरसम बाड़ी, कनारा, कोटीगांव, बुरसम, औलीगांव, खेतीगांव, गुलागांव, नरुवाघोल, भाटगड़ा, जखेड़ा, टुपरोली, देवराड़ीबोरा, गुनाकिटाण, गणाई, देवराला, रैतोला, सुगड़ी, गानूरा, अनरगांव और प्राथमिक विद्यालय बनेलागांव।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बदहाल उच्चतर प्राथमिक विद्यालय
नैनीधपना, बोयल, रुगड़ी, ग्वाड़ी, चोढियार, भंडारी गांव और गानुरा।
कोट
14 इंटर कॉलेज, 52 प्राथमिक विद्यालय और सात उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के सुधारीकरण, नवीनीकरण के आकलन तैयार कर शासन को भेजे गए हैं। बजट मिलने पर काम किया जाएगा। - सुयश जोशी, जेई, मंडी परिषद, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed