फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Difficulty increased due to cold in Pithoragarh, Champawat

Pithoragarh News: पिथौरागढ़, चंपावत में ठंड से बढ़ी मुश्किल

Sun, 14 Jan 2024 11:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 14 Jan 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Difficulty increased due to cold in Pithoragarh, Champawat
पिथौरागढ़/चंपावत। शनिवार को पिथौरागढ़ और चंपावत में दिनभर मौसम की आंख मिचौली जारी रही।आसमान में सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन अपराह्न बाद फिर से बादल छा गए। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सीमांत जिला पिथौरागढ़ में लंबे समय से बारिश नहीं हुई है। उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस बार अभी तक बर्फबारी भी नहीं होने से चोटियां काली दिखाई दे रही हैं। किसान फसलों के लिए आसमान की ओर उम्मीद लगाए हैं। शनिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से पटा रहा। प्रात: आठ बजे बाद हल्की धूप खिली। शाम होते-होते एक बार फिर से आसमान में बादल छाने लगे। जिले के मुनस्यारी, अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट आदि जगहों पर ठंड बढ़ गई है। कई जगहों पर लोग सुबह-शाम आग का सहारा ले रहे हैं। आसमान में घने बादल देख बारिश की संभावना जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

चंपावत जिला मुख्यालय में मौसम बदलने के लिए साथ ही ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को सुबह हल्के बादलों के बीच गुनगुनी धूम का आनंद लोगों ने लिया। कुछ देर बाद पूरे आसमान में बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ गई। बाजार में भी लोगों की चहल पहल कम हो गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 17.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि शनिवार को न्यूनतम 1.5 डिग्री और अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस नापा गया। पिछले दो दिन से ठंड बढने से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रही ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने नगर में जगह-जगह अलाव जलाए हैं, इससे राहगीरों को बड़ी राहत मिली रही है। पाले से बचाव के लिए संवदेनशील स्थानों में लोनिवि चूना छिड़काव कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed